फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   hrtc buses srvives in till 4 pm

चंडीगढ़ और बद्दी को चलाई एचआरटीसी ने स्पेशल बसें

Fri, 13 Nov 2020 09:47 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 09:47 PM IST
विज्ञापन
hrtc buses srvives in till 4 pm
चंबा। जिले में दिवाली पर्व पर शाम चार बजे तक ही एचआरटीसी की बसें चलेंगी। ऐसे में लोगों को समय रहते अपने गंतव्यों के लिए रवाना होगा। एचआरटीसी ने दिवाली के लिए लोगों की सहूलियत के लिए शाम चार बजे तक बसें चलाने का फैसला लिया है। इसके अलावा त्योहारी सीजन में एचआरटीसी ने लोगों की सुविधा के लिए चंडीगढ़ और बद्दी के लिए भी स्पेशल बसें चलाई है।
विज्ञापन

त्योहारी सीजन और लोगों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए एचआरटीसी प्रबंधन ने ये कदम बढ़ाया है। दिवाली की सुबह बाहरी राज्यों और जिलों के लिए भेजी गई बसें वही पर रहेंगी और 15 नवंबर को लौटेंगी। बता दें कि अंतरराज्यीय रूटों दिल्ली, चंडीगढ़, पठानकोट और हरिद्वार के लिए एचआरटीसी बसें भेजी जा रही है। इसके अलावा बाहरी जिलों शिमला, सोलन, हमीरपुर और मंडी के लिए भी बसों को निरंतर भेजा जा रहा है। एचआरटीसी डिपो चंबा जिले में 90 रूटों पर बसें चला रहा है। इसके अलावा करीब 60 रूटों पर निजी बसें भी चलाई जा रही है।
विज्ञापन

रविवार को जिले के रूटों पर नहीं चलेंगी बसें
जिले में रविवार को एचआरटीसी की बस सेवा बंद रहेगी। इस दिन विश्वकर्मा दिवस है। इसके अलावा रविवार को सवारियां कम होने की वजह से एचआरटीसी प्रबंधन पहले से ही बसें नहीं चला रहा है। हालांकि इस वजह से दिवाली के बाद कामकाज के लिए जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकारी आरएम चंबा राज कुमार पाठक ने बताया कि दिवाली के मौके पर चंडीगढ़ और बद्दी के लिए स्पेशल बसें भेजी गई है। उन्होंने कहा कि दिवाली के मौके पर शुक्रवार सायं चार बजे के बाद लंबी दूरी की बसें नहीं चलाई जाएंगी। इसके अलावा लंबे रूटों पर जाने वाली बसें 15 नवंबर को वापिस आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed