फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   HRTC bus panting again on Chamba-Bairagarh route

Chamba News: फिर हांफी चंबा-बैरागढ़ रूट पर एचआरटीसी बस

Mon, 18 Nov 2024 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 18 Nov 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
HRTC bus panting again on Chamba-Bairagarh route
चंबा। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसों के हाल ऐसे हो गए हैं कि निर्धारित रूट पर पहुंचने से पूर्व ही खराब हो रही हैं। इससे यात्री परेशान हो रहे हैं। चंबा-बैरागढ़ रूट की बस एक माह में चौथी बार हांफ गई। इस बार करोड़ी के पास यह बस खराब हुई है। ऐसेे में लोग निगम प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन

चंबा-बैरागढ़ रूट पर की बस सोमवार सुबह बैरागढ़ से चंबा की तरफ आ रही थी। करोड़ी के पास पहुंचने पर अचानक रुक गई। जबकि, चालक ने बस को स्टार्ट करने के काफी प्रयास किए। तभी चालक और परिचालक ने बस से उतर कर देखा तो बस आगे का सफर करने में असमर्थ थी। चालक ने सवारियों को बस में तकनीकी खराबी आने का तर्क देकर आगे का सफर दूसरी बस में करने की बात कही। सवारियां मायूस होकर सामान के साथ बस से उतरकर दूसरी बस का इंतजार करती रहीं। काफी देर बात जब दूसरी बस आई तो यात्री अपने गंतव्य तक पहुंचे।
विज्ञापन

यात्री योग राज, केशव कुमार, दलीप कुमार, राजीव कुमार और संजय कुमार का कहना है कि ऐसा कई मर्तबा हो चुका है। बस आधे रास्ते रुक जाती है। जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। निगम को बसें अच्छी तरह से जांच करके ही रूटों पर भेजनी चाहिए। उधर, एचआरटीसी के उप मंडलीय प्रबंधक शूगल सिंह का कहना है कि बस में तकनीकी खराबी आने से यह समस्या उत्पन्न हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed