{"_id":"6a24539f0edbdda6aa0e4299","slug":"hrtc-bus-is-standing-broken-in-manjir-for-three-days-chamba-news-c-88-1-cmb1002-185805-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मंजीर में तीन दिन से खराब खड़ी है एचआरटीसी की बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मंजीर में तीन दिन से खराब खड़ी है एचआरटीसी की बस
Sat, 06 Jun 2026 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 06 Jun 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
मंजीर के पास खराब खड़ी एचआरटीसी की बस: जागरूक पाठक
चंबा-सलूणी मार्ग पर तकनीकी खराबी के बाद नहीं पहुंचा मेकेनिक
संवाद न्यूज एजेंसी
तेलका (चंबा)। परिवहन निगम के चंबा डिपो की एक बस तीन दिन से मंजीर में सड़क के किनारे खराब खड़ी है। यह बस चंबा से सलूणी जा रही थी।
रास्ते में खराब होने पर वहीं खड़ी करनी पड़ी। तीन दिन बीत बाद भी न तो बस की मरम्मत के लिए मेकेनिक भेजा गया और न ही उसे डिपो तक पहुंचाने की कोई व्यवस्था की गई।
यात्रियों में राज कुमार, दीपक कुमार, पंकज कुमार, अर्जुन कुमार और मोंटी कुमार ने बताया कि बसों के लंबे समय तक खराब खड़े रहने से लोगों को निजी वाहनों या महंगे साधनों का सहारा लेना पड़ता है। यदि समय पर मेकेनिक भेजकर बस को दुरुस्त किया जाता तो समस्या का समाधान हो सकता था। यह कोई पहला मामला नहीं है। चंबा जिले के विभिन्न मार्गों पर कई एचआरटीसी बसें तकनीकी खराबी के कारण खड़ी दिखाई दे रही हैं। लोगों का आरोप है कि बसों की नियमित जांच और समय पर मरम्मत नहीं होने के कारण ऐसी समस्याएं लगातार सामने आ रही हैं। यात्रियों ने एचआरटीसी प्रबंधन से मांग की है कि मंजीर में खड़ी बस को जल्द दुरुस्त कर सेवा में लगाया जाए। उधर, एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह ने कहा कि बस को दुरुस्त करने के लिए मेकेनिक को भेजा जाएगा।