फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   HRTC bus gasped near Pholgat

फोल्गत के पास हांफ गई एचआरटीसी की बस

Tue, 21 Jun 2022 10:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
HRTC bus gasped near Pholgat
फोल्गत के पास खराब खड़ी परिवहन निगम की बस। संवाद - फोटो : Chamba
चंबा। पण्ताह से चंबा की ओर आ रही एचआरटीसी बस सेवा फोल्गत के समीप हांफ गई। इसके चलते यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यात्रियों को बस के लिए आधा घंटा इंतजार करना पड़ा। दूसरी बस के जरिये यात्री नए बस अड्डे में पहुंचे। बस में 16 यात्री सवार थे। यह बस अपने निर्धारित पर समय सुबह 8:00 बजे पण्ताह से चली लेकिन 10:00 बजे फोल्गत के पास खराब हो गई। 10:30 बजे बस न्यू बस स्टैंड चंबा पहुंचनी थी।
विज्ञापन

यात्रियों सुरेश कुुमार, अनीता देवी, राकेश कुुमार, उत्तम दास आदि का कहना है कि आए दिन एचआरटीसी की बसें जगह-जगह खराब हो रही हैं। इसके चलते उन्हें अपने गंतव्यों तक पहुंचने में काफी देरी हो रही है। एक तरफ सरकार की ओर से नई बसों को भेजने की बात कही जा रही है लेकिन अभी तक चंबा में मात्र चार ही बसें पहुंची हैं जो अभी तक रूट पर नहीं चलाई गई हैं। बताया कि सरकार अन्य जिलों के लिए 15-15 नई बसें देने की बात कर रही है लेकिन चंबा को छह ही बसें दी जा रही हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि चंबा के लिए भी ज्यादा नई बसें भेजी जाएं। कार्यकारी क्षेत्रीय प्रबंधक साहिल कपूर का कहना है कि बस खराब होने की जानकारी मिली थी। कहा कि दूसरी बस के माध्यम से यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाया गया। कहा कि एचआरटीसी प्रबंधन बेहतरीन सुविधा देने के लिए प्रयासरत है। कई बार गाड़ियां खराब भी हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed