फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   HPCA Warriors defeated Thunder Strikers

Chamba News: एचपीसीए वॉरियर्स ने थंडर स्ट्राइकर्स को दी शिकस्त

Sat, 06 Jun 2026 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 06 Jun 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
HPCA Warriors defeated Thunder Strikers
नवल ने खेली शतकीय पारी, पधर मैदान में आषाढ़ नाग मेला खेल प्रतियोगिता शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। बनीखेत के पधर मैदान में आयोजित आषाढ़ नाग मेला खेल इवेंट के तहत शनिवार को अंडर-16 (बालक एवं बालिका मिश्रित वर्ग) क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांचक मुकाबला खेला गया।
मैच में एचपीसीए वॉरियर्स और थंडर स्ट्राइकर्स की टीमें आमने-सामने थीं। इसमें एचपीसीए वॉरियर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 88 रन से जीत हासिल की।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एचपीसीए वॉरियर्स ने निर्धारित ओवरों में 202 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। नवल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 58 गेंदों में 101 रन की विस्फोटक शतकीय पारी खेली। युगल ने 30 गेंदों में 31 रन का योगदान दिया। थंडर स्ट्राइकर्स की ओर से दिमांत ने एक विकेट हासिल किया। 203 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी थंडर स्ट्राइकर्स की टीम एचपीसीए वॉरियर्स के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 114 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से कृष ने सर्वाधिक 23 रन बनाए। एचपीसीए वॉरियर्स के लिए नवल ने गेंदबाजी में भी कमाल दिखाते हुए 3 विकेट झटके, जबकि वंश ने 2 विकेट अपने नाम किए।ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर एचपीसीए वॉरियर्स ने मुकाबला 88 रन से अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में आरसीबी बनीखेत ने केवी टाइटंस को 12 रन से हराकर जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी बनीखेत की टीम ने 127 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केवी टाइटंस की पूरी टीम 115 रन पर ऑलआउट हो गई। मैच में शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए यदुनारदम ने 7 विकेट हासिल किए और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed