फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   house

पंजीकृत मछुआरों को नसीब हो रहे अब पक्के मकान

Fri, 02 Oct 2020 09:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
house
चंबा। मछलियां पकड़ कर जीवन यापन करने वाले पंजीकृत मछुआरे भी अब पक्का मकान बना सकते हैं। मत्स्य पालन विभाग आदर्श मछुआ आवास योजना के तहत ये सहूलियत प्रदान करवा रहा है। विभाग द्वारा योजना के तहत एक लाख 30 हजार रुपये की राशि प्रदान करवाई जा रही है।
विज्ञापन

बता दें कि जिला चंबा में मत्स्य पालन विभाग द्वारा जलाशयों में 190 और खड्डों में मछलियां पकड़ने संबंधी 350 मछुआरों को लाइसेंस प्रदान किए गए हैं। वहीं, मत्स्य पालन विभाग द्वारा चमेरा जलाशय, राजनगर, भनौता, पलेई, चकलू में चार सोर्स बनाए गए हैं। वहीं, रंजीत सागर जलाशय में एक सोसायटी का गठन किया गया है। इन सोर्स और सोसायटी के अधीन ही मछुआरे कार्य कर रहे हैं। विभाग को वर्ष 2019-2020 के लिए 31 मछुआरों को पक्के आवास मुहैया करवाने के लिए बजट मिला है। करीब दो दर्जन मछुआरों के पक्के घरों का निर्माण करवाया जा चुका है। शेष मछुआरों द्वारा तैयार किए जा रहे मकानों के कार्य भी करीब-करीब पूरे होने वाले हैं। जिसमें 25 केस सामान्य वर्ग के तहत 6 केस अनुसूचित जाति संबंधित मछुआरों के हैं। आदर्श मछुआ आवास योजना का मुख्य मकसद मछली पकड़ने वालों को पक्का आशियाना प्रदान करवाना है। मत्स्य पालन विभाग के सहायक निदेशक भूपेंद्र कुमार ने बताया कि आदर्श मछुआ आवास योजना मछुआरों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इस योजना के तहत पात्र मछुआरों को पक्के मकान बनाने के लिए विभाग द्वारा एक लाख 30 हजार की राशि प्रदान की जाती है।
विज्ञापन

इस प्रकार विभाग जारी करता है किस्तें
योजना के तहत पहली 30 हजार की कि स्त प्लाट बनाने पर, दूसरी किस्त 30 हजार चिनाई करवाने पर, तीसरी 30 हजार की किस्त लैंटर डालने पर और चौथी 40 हजार किस्त मकान का कार्य पूरा होने पर दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed