{"_id":"571901894f1c1bd4518b4775","slug":"house-burn-in-bharmour","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरमौर की पहाड़ियों पर जलाए गुज्जरों के कच्चे मकान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरमौर की पहाड़ियों पर जलाए गुज्जरों के कच्चे मकान
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
Updated Thu, 21 Apr 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
मकानों को लगी आग।
- फोटो : amar ujala
भरमौर की पहाड़ियों पर अज्ञात लोगों द्वारा गुज्जर समुदाय के लोगों के कच्चे मकान जला दिए गए हैं। तुंदाह, बसु, पियूर व भरमौर की धारों में गुज्जरों के कच्चे मकान जलाने को लेकर वीरवार को गुज्जर समुदाय के लोगों की एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त सुदेश मोख्टा से मिला। जिसमें उन्होंने धारों में उनके कच्चे मकान जलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
मोहम्मद रफी, अब्दुला, महरम दीन, गुलाम नवी, बशीर, सैफ अली, गुलाम रसूल, अली सेन, काशम, हनीफ, रोशन, हसन दीन व बशीर ने बताया कि बरसात के मौसम में हर वर्ष गुज्जर समुदाय के लोग अपने मवेशियों को लेकर धारों में रहने के लिए जाते हैं लेकिन इस वर्ष तुंदाह, बसु, पियूर व भरमौर की धारों में बने उनके कच्चे मकानों को अज्ञात लोगों द्वारा जला दिया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने उपायुक्त सुदेश मोख्टा से मांग करते हुए कहा कि धारों में उनके मकानों को जलाने वाले लोगों के खिलाफ ठोस कार्रवाई अमल में लाई जाए। इसके अलावा गुज्जर समुदाय के लोगों को उनके जले हुए मकानों का उचित मुआवजा उपलब्ध करवाया जाए।
विज्ञापन