{"_id":"60c4b70f8ebc3e283061f5d5","slug":"hotels-will-opened-in-dalhausi-from-tomorrow-chamba-news-sml3733499172","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटन स्थल डलहौजी में कल से खुलेंगे 140 होटलों के ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटन स्थल डलहौजी में कल से खुलेंगे 140 होटलों के ताले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डलहौजी (चंबा)। पर्यटन स्थल डलहौजी स्थित 140 होटलों के ताले सोमवार को खुल जाएंगे। कोरोना महामारी की दूसरी लहर के चलते लगाए गए कोरोना कर्फ्यू में ये होटल बंद हो गए थे। वहीं, प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन की ओर से बाहरी पर्यटकों के लिए बिना निगेटिव रिपोर्ट के प्रवेश की अनुमति मिलने से शनिवार को पर्यटन स्थल डलहौजी के विभिन्न होटलों में एक दर्जन कमरे बुक हुए। इससे अब होटल कारोबारियों के चेहरों पर रौनक लौट आई है।
वैश्विक महामारी की पहली और दूसरी लहर में पर्यटन नगरी डलहौजी के होटल कारोबारियों को करोड़ों की चपत लग चुकी है। ऐसे में अब कोरोना कर्फ्यू में मिली रियायत ने होटल व्यवसायियों को कुछ अदद राहत प्रदान करने का काम किया है। डलहौजी में जहां सोमवार से 140 होटलों के ताले खुल जाएंगे बावजूद इसके, 30 प्रतिशत लोगों ने डलहौजी में लीज पर होटल लिए थे। अब सीजन खत्म हो जाने पर वे अगले वर्ष ही लीज पर दोबारा होटल लेने का विचार कर रहे हैं।
गौरतलब है कि कि पर्यटन स्थल डलहौजी में अप्रैल और मई माह में गुजरात से पर्यटक अपने परिवार सहित पहुंचते थे। लेकिन, कोरोना की दूसरी लहर में इस बार गुजरात के पर्यटक डलहौजी नहीं पहुंच पाए। बहरहाल, अब होटल व्यवसायियों को जम्मू और पंजाब से पर्यटकों के आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
होटल व्यवसायी अमन महेंद्रू, करण मोंगा, दीपक और कमलेश ने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर ने होटल कारोबारियों की कमर तोड़ कर रख दी है। पर्यटकों के न आने से होटलों में ताले तक लगाने की नौबत आ गई। ऐसे में अब सरकार के नए आदेशों ने उन्हें राहत प्रदान करने का काम किया है।