{"_id":"6aee08762179a1920401f908","slug":"hospital-serving-a-population-of-40000-lacks-even-x-ray-and-ultrasound-facilities-chamba-news-c-88-1-cmb1002-202269-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: 40 हजार की आबादी के अस्पताल में एक्सरे-अल्ट्रासाउंड तक नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: 40 हजार की आबादी के अस्पताल में एक्सरे-अल्ट्रासाउंड तक नहीं
Fri, 06 Nov 2026 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 06 Nov 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
सलूणी की 46 पंचायतों के मरीज 60 से 100 किलोमीटर दूर चंबा जाने के लिए मजबूर
गर्भवती महिलाओं पर दोहरी मार, निजी वाहन से आने-जाने में खर्च हो रहे 2500 रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
सलूणी (चंबा)। उपमंडल की 46 पंचायतों के करीब 40 हजार लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा की उम्मीद है, लेकिन नागरिक अस्पताल सलूणी में एक्सरे और अल्ट्रासाउंड जैसी बुनियादी जांचों का इंतजाम तक नहीं है।
नतीजतन, मरीजों को छोटी-बड़ी जांच के लिए जिला मुख्यालय चंबा की दौड़ लगानी पड़ रही है। सबसे अधिक परेशानी गर्भवती महिलाओं और उनके परिजनों को झेलनी पड़ रही है। सलूणी से चंबा की दूरी करीब 60 किलोमीटर है, जबकि भांदल, सनूह और डियूर जैसे दूरदराज क्षेत्रों से मरीजों को जांच करवाने के लिए करीब 100 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है। ग्रामीणों खेमराज, लेखराज, मदन कुमार, कर्म सिंह, पूर्ण चंद, जोधा मल, चैन सिंह, टेक चंद, प्रेम लाल, मान सिंह और सोभिया राम ने बताया कि गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड के लिए बार-बार चंबा जाना पड़ता है। निजी वाहन से आने-जाने में करीब 2500 रुपये खर्च हो जाते हैं।
उन्होंने बताया कि सरकारी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की तारीख मिलने में देरी होने पर कई लोगों को निजी केंद्रों में 1000 से 1500 रुपये देकर जांच करवानी पड़ती है। एक्सरे के लिए भी करीब 250 रुपये खर्च करने पड़ते हैं। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग और सरकार से सलूणी अस्पताल में दोनों जांच सुविधाएं जल्द शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. जालम सिंह ने बताया कि सलूणी अस्पताल का नया भवन तैयार करवाया जाएगा। भवन बनने के बाद यहां आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जाएंगे।
--