Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Hospital locked in the evening, patients run 60 km

Chamba News: अस्पताल में शाम को ताला, मरीजों की लगती है 60 किमी की दौड़

Fri, 03 Oct 2025 10:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 03 Oct 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
Hospital locked in the evening, patients run 60 km
सलूणी (चंबा)। डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के सलूणी स्थित नागरिक अस्पताल में रात्रि सेवाएं शुरू न होने के कारण आपातकाल में मरीजों को 60 किलोमीटर दूर चंबा तक दौड़ लगानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि अस्पताल में शाम 4:00 बजे के बाद ताला लग जाता है और रात में कोई चिकित्सक तैनात नहीं होता।
विज्ञापन

कुछ माह पहले इस समस्या को लेकर विधायक डीएस ठाकुर ने विधानसभा में भी सवाल उठाया था। स्वास्थ्य मंत्री ने उस समय आश्वासन दिया था कि रात्रि सेवाएं जल्द शुरू कर दी जाएंगी, लेकिन आश्वासन आज तक जमीन पर नहीं उतर पाया। वर्तमान में अस्पताल में केवल एक चिकित्सक तैनात है, जो दिन भर ओपीडी में मरीजों की जांच करता है। वहीं, अस्पताल में कुल आठ चिकित्सक पद स्वीकृत हैं, जिनमें से तीन साल से सात पद रिक्त पड़े हैं।
विज्ञापन

सलूणी अस्पताल विकास खंड की नौ पंचायतों की लगभग 15,000 आबादी के लिए एकमात्र स्वास्थ्य सेवा केंद्र है। ग्रामीण संजीव कुमार, राकेश कुमार, प्रमोद कुमार और अन्य ने बताया कि अस्पताल में चिकित्सकों की कमी के कारण मरीजों को इलाज के लिए दर-बदर भटकना पड़ता है। रात में जो भी मरीज अस्पताल पहुंचता है, उसे ताला देखकर या तो घर लौटना पड़ता है या चंबा का 60 किलोमीटर लंबा सफर करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विपिन ठाकुर ने बताया कि रिक्त पदों के लिए चयनित चिकित्सकों ने अभी तक ज्वाइन नहीं किया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि रिक्त पदों को जल्द भरा जाएगा। वहीं, विधायक डीएस ठाकुर ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री से दोबारा मुलाकात कर इस समस्या को गंभीरता से उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed