{"_id":"669a96399e6f772ae8022252","slug":"homes-in-chamba-will-shine-with-sunlight-chamba-news-c-88-1-cmb1002-129313-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चंबा में सूरज की रोशनी से जगमग होंगे आशियाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चंबा में सूरज की रोशनी से जगमग होंगे आशियाने
Fri, 19 Jul 2024 10:07 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 19 Jul 2024 10:07 PM IST
विज्ञापन
चंबा। प्रधानमंत्री सूर्याघर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर लाइटें जिले के घरों और गलियों को रोशन करेंगी। जिले में 16 हजार सोलर लाइटें लगाई जानी है। लोकसभा चुनाव के बीच यह कार्य रुक गया था।
अब जल्द ही इसका सर्वे शुरू किया जाएगा। उसके बाद सभी औपचारिकताएं खत्म होने के बाद सोलर लाइटें स्थापित की जाएंगी। लाइटें लगाने का काम कंपनी को सौंपा जाना है। योजना में एक सोलर लाइट लगाने के लिए तीस हजार सब्सिडी देने का प्रावधान है। सोलर लाइट लगाने के लिए पक्का मकान और मीटर नजदीक होना चाहिए।
बता दें कि प्रधानमंत्री सूर्याघर मुफ्त बिजली योजना के तहत जिला चंबा में सोलर लाइटें लगाने को लेकर आठ मार्च को सर्वे होना था। उससे पहले कंपनी सर्वे पूरा करती, तब तक आचार संहिता लग गई और सर्वे का कार्य अधर पर लटक गया। आचार संहिता खत्म होने तक यह कार्य बंद रहा। घरों को जगमग होने का काम रुक गया। अब आचार संहिता के खत्म होते ही डाक विभाग चंबा ने निदेशालय को सर्वे करने के लिए कंपनी को भेजने को अवगत करवाया है। स्वीकृति मिलने के बाद कंपनी सर्वे शुरू करेगी। इसके बाद जिले के घर सोलर लाइटों से जगमग होंगे। उधर, डाक विभाग के अधीक्षक संजय कुमार ने कहा कि योजना के तहत जिले में सोलह हजार सोलर लाइटें लगाई जानी हैं। कंपनी जल्द सर्वे के लिए पहुंच सकती है।
विज्ञापन
--