फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   home

चंबा में गृह अनुदान योजना के तहत बनेंगे 104 आशियाने

Fri, 11 Sep 2020 09:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
home
चंबा। जिला चंबा में गृह अनुदान योजना के तहत पहली किस्त जारी होने का इंतजार कर रहे आवेदकों के लिए राहत भरी खबर है। जिला कल्याण विभाग के पास योजना के तहत गृृह निर्माण के लिए बजट पहुंच गया है। योजना के तहत करीब 78 लाख की राशि जारी हुई है। इस वित्तीय वर्ष में विभिन्न श्रेणियों के तहत 104 मकान बनेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार योजना के तहत भेजे गए आवेदन को स्वीकृति मिल गई है। योजना के तहत अनुसूचित जाति के तहत 73, अनुसूचित जनजाति योजना के तहत 28 और अन्य पिछड़ा क्षेत्र श्रेणी के तहत तीन मकान बनाए जाएंगे। डेढ़ लाख रुपये की राशि एक मकान के निर्माण के लिए जारी होगी। पचास प्रतिशत राशि पहली किस्त के तहत जारी की जाएगी। गौरतलब है कि उक्त योजना के तहत विभाग द्वारा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व अन्य पिछड़ा वर्ग से पात्र लोगों को इस योजना से लाभान्वित किया जाता रहा है। जिला कल्याण अधिकारी नरेंद्र जरयाल ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस साल 104 मकान विभिन्न योजनाओं के तहत बनेंगे। इसके लिए बजट की व्यवस्था हो गई है। बताया कि 78 लाख की राशि से यह मकान बनेंगे। पहली किस्त में पचास प्रतिशत राशि जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed