फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Holi-Kharamukh road caved in due to landslide, items of daily use not delivered

Chamba News: भूस्खलन के कारण धंसी होली-खड़ामुख सड़क, नहीं पहुंची दैनिक उपयोग की चीजें

Wed, 17 Apr 2024 10:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 17 Apr 2024 10:15 PM IST
विज्ञापन
Holi-Kharamukh road caved in due to landslide, items of daily use not delivered
चंबा के खड़ामुख-होली मार्ग पर टूटा सड़क का हिस्सा और पड़ी दरार।संवाद
भूस्खलन के कारण धंसी होली-खड़ामुख सड़क, नहीं पहुंची दैनिक उपयोग की चीजें
विज्ञापन

मंगलवार देर रात को बंद हुआ मार्ग, भुरभुरा चुकी है पहाड़ी, जिला मुख्यालय से कटा 14 पंचायतों का संपर्क
पीडब्ल्यूडी के कर्मी बहाल नहीं कर पाए मार्ग, अब भुरभुरा चुकी पहाड़ी के गिरने का इंतजार कर रहा है विभाग
मार्ग पर दिन भी ठप रहा यातायात, न कोई बस और न ही रोजमर्रा के इस्तेमाल की वस्तुएं लेकर जा सके वाहन

संवाद न्यूज एजेंसी
होली (चंबा)। होली उपमंडल की 14 पंचायतों का संपर्क जिला मुख्यालय से पूरी तरह कट गया है। बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश के कारण मंगलवार देर रात करीब 2:00 बजे भूस्खलन के चलते होली-खड़ामुख मार्ग धंस गया।
मुख्य सड़क के ऊपर निजी परियोजना प्रबंधन ने अपनी साइट के लिए मार्ग का निर्माण किया है। इस कारण सारा मलबा मुख्य सड़क पर आ गया है। उधर, मार्ग बंद होने की सूचना मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग की मशीनरी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। यह पहाड़ी भुरभुरी हो चुकी है और कभी भी गिर सकती है। इसी को देखते हुए विभागीय मशीनरी और लेबर को मार्ग को सुचारू करने में दिक्कतें आईं। अब भुरभुरा चुकी पहाड़ी के गिरने का इंतजार कर रही है, जिससे मार्ग बहाली के दौरान कोई अनहोनी न हो। मार्ग पर वाहनों की रफ्तार थमने से होली उपमंडल की 14 पंचायतों के बाशिंदों को चंबा आने-जाने में परेशानियां का सामना करना पड़ा। वहीं, रोजाना जरूरत की चीजें दूध, ब्रेड की सप्लाई भी होली नहीं पहुंच पाई। मार्ग बहाल नहीं होने की सूरत में रोजाना जरूरत की वस्तुओं के आज भी पहुंचने पर संकट है।
विज्ञापन

ग्रामीणों में रजत शर्मा, विकास कुमार, नरेश कुमार, दलीप कुमार, प्रमोद कुमार, केवल कृष्ण और दलीप कुमार ने बताया कि होली-खड़ामुख मार्ग पर वाहनों की रफ्तार बुधवार को पूरा दिन थमी रही। मार्ग पर भूस्खलन होने और पहाड़ी के भुरभुरा होने की वजह से विभागीय टीमों को भी मार्ग को सुचारू करने में दिक्कतें पेश आईं। विभाग ने साफ किया है कि भुरभुरी हो चुकी पहाड़ी के गिरने पर ही मार्ग की बहाली का कार्य शुरू किया जाएगा। मार्ग के बंद होने से होली और चंबा की ओर से वाहनों की कतारें लगी रहीं। इतना नहीं, जिला मुख्यालय चंबा से कोई भी सरकारी बस समेत दैनिक उपयोग की वस्तुएं लेकर वाहन तहसील मुख्यालय होली तक नहीं पहुंच पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


--लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता भाल चंद ने बताया कि मार्ग बहाली के मशीनरी और लेबर भेजी गई, लेकिन सड़क पर गिरे मलबे और पत्थरों को हटाने में लूज प्वाइंट खतरा बने हुए हैं। ऐसे में लेबर या मशीन ऑपरेटर की जान को जोखिम में न डालते हुए लूज प्वाइंट के गिरने का इंतजार किया जा रहा है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed