{"_id":"661bdbc385706700dd0e6ea7","slug":"historic-chamba-chaugan-will-regain-its-glory-from-today-chamba-news-c-88-1-ssml1004-122653-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: ऐतिहासिक चंबा चौगान में आज से लौटेगी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: ऐतिहासिक चंबा चौगान में आज से लौटेगी रौनक
Sun, 14 Apr 2024 07:06 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 14 Apr 2024 07:06 PM IST
विज्ञापन
ऐतिहासिक चंबा चौगान।संवाद
ऐतिहासिक चंबा चौगान में आज से लौटेगी रौनक
करीब पांच माह हर साल बंद रहता है ऐतिहासिक चौगाान
नवंबर के दूसरे सप्ताह को बंद, 15 अप्रैल को खुलता है मैदान
इस अवधि में ऐतिहासिक चौगान की करवाई जाती है मरम्मत
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। ऐतिहासिक चंबा चौगान नंबर एक सोमवार से आम लोगों की आवाजाही के लिए खुल जाएगा। इससे बाजार में खरीदारी करने आने वाले लोगों को बैठने की सुविधा मिलेगी। साथ ही सुबह और शाम युवा खेल भी सकेंगे। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकों को भी टहलने की सुविधा मिलेगा। हर साल प्रशासन की ओर से नवंबर के दूसरे सप्ताह में ऐतिहासिक चंबा चौगान को जाने वाले सभी रास्तों को बंद कर दिया जाता है। करीब पांच माह तक चौगान बंद रहता है। इस दौरान नगर परिषद की ओर से ऐतिहासिक चौगान की मरम्मत करवाई जाती है, जिससे चौगान हर-भरा रहे।
गौरतलब है कि ऐतिहासिक चंबा चौगान में मिंजर मेले का आयोजन होता है। इस दौरान चौगान में हां सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन होता है। दूसरी तरफ, व्यावसायिक गतिविधियों के लिए डूम भी लगते हैं। ऐसे में चौगान को हालत खराब हो जाती है। इसके अलावा चौगान में अन्य आयोजन भी होते रहते हैं। बहरहाल, सोमवार से चौगान नवंबर तक लोहे की जंजीरों से मुक्त हो जाएगा।
--