{"_id":"5da7490f8ebc3e016c13aedf","slug":"hindu-jagran-manch-protest-against-shanta-kumar-chamba-news-sml311157347","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू जागरण मंच ने नाहन में निकाली रैली, की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू जागरण मंच ने नाहन में निकाली रैली, की नारेबाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। कसौली लिटफेस्ट के विरोध में हिंदू जागरण मंच ने बुधवार शाम नाहन में रैली निकाली। दिल्ली गेट से गुरुद्वारा तक रैली के दौरान मंच के कार्यकर्ताओं ने शांता कुमार समेत भाजपा नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
दिल्ली गेट के समीप पुलिस टीम पूरे दल-बल के साथ तैनात रही। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लिटफेस्ट को तुरंत बंद कर देना चाहिए। लिटफेस्ट में देश विरोधी बातें हो रही हैं, जिसे मंच बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं करेगा।
इस दौरान मंच के कार्यकर्ताओं का पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ गुस्सा फूटा। शांता कुमार ने कसौली लिटफेस्ट में लेखकों के बयान पर सहमति जताई थी। लिहाजा, मंच के कार्यकर्ताओं ने सोलन के बाद नाहन में प्रदर्शन किया। हालांकि, प्रदर्शन के दौरान मंच के कार्यकर्ता शांता कुमार का पुतला फूंकने में कामयाब नहीं हो पाए।
विज्ञापन
पुलिस ने मंच के कार्यकर्ताओं से पुतला छीन लिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि लिटफेस्ट में मॉब लिंचिंग जैसी घटनाएं झूठ करार दी गईं और उल्टा इसके लिए आरएसएस को जिम्मेदार ठहराया गया। मंच का आरोप है कि फेस्ट में कथित तौर पर अनुच्छेद 370 हटाने का विरोध भी किया जा रहा था।
हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के बड़े नेता देश विरोधी बातों का समर्थन कर रहे हैं। इसको लेकर वीरवार को पूरे प्रदेश में भाजपा नेता का पुतला फूंका जाएगा। लिटफेस्ट की आड़ में हो रहीं देश विरोधी बातें मंच बर्दाश्त नहीं करेगा। इसको लेकर विरोध प्रदर्शन जारी रहेंगे। इस मौके पर कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।