{"_id":"694acf0f734530a4c00dace8","slug":"hindi-punjabi-and-himachali-songs-enthralled-the-audience-chamba-news-c-88-1-ssml1004-170030-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: हिंदी, पंजाबी और हिमाचली गीतों से बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: हिंदी, पंजाबी और हिमाचली गीतों से बांधा समां
Tue, 23 Dec 2025 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Tue, 23 Dec 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
चंबा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोला में वार्षिक समारोह के दौरान प्रस्तूति देती छात्रा
चुवाड़ी (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोला में सालाना समारोह विशेष रूप से धूमधाम से मनाया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने हिंदी, पंजाबी और हिमाचली गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मेधावियों को सम्मानित किया।
इस दौरान कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के विकास की आधारशिला है और विद्यार्थी देश का उज्ज्वल भविष्य है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम एवं लक्ष्य के प्रति समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार दुर्गम एवं पिछड़े क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने शिक्षकों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने स्कूल में विद्यार्थियों की उपलब्धता की स्थिति में वाणिज्य संकाय की कक्षाएं आरंभ करने का आश्वासन दिया। वहीं, कहा कि विद्यार्थियों की संख्या में आनुपातिक रूप से वृद्धि होने पर विज्ञान संकाय भी प्रारंभ किया जाएगा। प्रधानाचार्य उत्तम सिंह ने विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति एवं स्थानीय लोगों ने विस अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया। विस अध्यक्ष ने विद्यालय की सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए 25 हजार रुपये की धनराशि देने की घोषणा भी की।