फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Himalayan Panther won Friends Cricket Cup Telka

Chamba News: हिमालयन पैंथर ने जीता फ्रेंड्स क्रिकेट कप तेलका

Sat, 25 Jan 2025 07:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 25 Jan 2025 07:19 AM IST
विज्ञापन
Himalayan Panther won Friends Cricket Cup Telka
तेलका में क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में शॉट खेलता ​खिलाड़ी। -संवाद
तेलका (चंबा)। फ्रेंड्स क्रिकेट कप तेलका का फाइनल मुकाबला हिमालयन पैंथर और ब्लास्टर बॉयज के बीच खेला गया। इसमें हिमालयन पैंथर ने शानदार जीत हासिल की। इस प्रतियोगिता में कुल 23 टीमों ने भाग लिया और विभिन्न रोमांचक मुकाबलों का हिस्सा बनीं।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले के मुख्यातिथि के रूप में डलहौजी के विधायक डीएस ठाकुर उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतियोगिता के आयोजन में योगदान देने के लिए फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब को 11,000 रुपये की सहयोग राशि प्रदान की।
विज्ञापन

विधायक ने विजेता टीम को ट्रॉफी और नकद 30,000 रुपये देकर सम्मानित किया, जबकि उपविजेता ब्लास्टर बॉयज को ट्रॉफी और नकद 15,000 रुपये दिए गए। इसके अलावा बेहतरीन खेल प्रदर्शन के लिए हेरी को ‘मैन ऑफ द मैच’ का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष देशराज बसंत, फ्रेंड्स क्रिकेट कप के आयोजक मोहम्मद भोटो और अन्य क्लब सदस्य भी मौजूद थे। विधायक डीएस ठाकुर ने खिलाड़ियों को पुरस्कार देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज में एकता और सहयोग की भावना को प्रोत्साहन मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed