{"_id":"69e854a6ec28e798a509510a","slug":"himachal-news-pakistani-balloon-found-in-chamba-sparks-panic-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: चंबा में मिला पाकिस्तानी गुब्बारा, मचा हड़कंप; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: चंबा में मिला पाकिस्तानी गुब्बारा, मचा हड़कंप; जांच में जुटी पुलिस
Wed, 22 Apr 2026 10:28 AM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, बाथरी/चंबा।
संवाद न्यूज एजेंसी, बाथरी/चंबा।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Wed, 22 Apr 2026 10:28 AM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के शुकड़ाह गांव में एक पाकिस्तानी गुब्बारा मिला है। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर रवाना हो गई है।
विज्ञापन
पाकिस्तानी गुब्बारा।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
अब भटियात तहसील की नगाली पंचायत के शुकड़ाह गांव में बुधवार सुबह संदिग्ध गुब्बारा मिला है। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। आसमान में उड़ता यह गुब्बारा गांव में आकर गिरा। इस पर पीआईए लिखा है। साथ ही उर्दू भाषा में भी कुछ शब्द अंकित पाए गए हैं। स्थानीय लोगों ने जैसे ही गुब्बारे को देखा, तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गुब्बारे को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर इसे संदिग्ध मानते हुए सुरक्षा एजेंसियों को भी सतर्क कर दिया गया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इससे पहले गत रविवार को भी नगाली पंचायत के चलाड़ी गांव में इसी प्रकार का एक गुब्बारा मिला था। इस पर पीआईए लिखा था। लगातार दूसरी बार ऐसा गुब्बारा मिलने से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
उधर, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि ये गुब्बारे कहां से आ रहे हैं और इनका उद्देश्य क्या है। फिलहाल, सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यदि कहीं भी इस प्रकार की कोई संदिग्ध वस्तु दिखाई दे तो उसे छूने के बजाय तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस अधीक्षक चंबा विजय सकलानी ने बताया कि शुकड़ाह में गुब्बारा मिला है। पुलिस ने गुब्बारा कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन