फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Himachal got 26 doctors, Chamba's bag remained empty

Chamba News: हिमाचल को मिले 26 डॉक्टर, खाली रही चंबा की झोली

Fri, 02 Aug 2024 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 02 Aug 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
Himachal got 26 doctors, Chamba's bag remained empty
चंबा। सरकार ने हिमाचल में 26 डॉक्टरों की तैनाती के आदेश निकाले हैं, लेकिन इसमें आकांक्षी जिले को दरकिनार करक दिया गया है। 26 डॉक्टरों की सूची में एक डॉक्टर भी चंबा को नहीं मिला है।
विज्ञापन

चंबा मेडिकल कॉलेज सहित अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में डॉक्टरों की भारी कमी है। हाल ही में सरकार ने डॉक्टरों की तैनाती के लिए जो आदेश निकाले हैं, उन्हें देखकर यही लग रहा है कि सरकार और स्वास्थ्य विभाग को चंबा से कोई लेना-देना नहीं है। हैरानी की बात है कि चंबा को दरकिनार किया जा रहा है और सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक मौन धारण कर बैठे हैं।
विज्ञापन

--
मेडिकल कॉलेज चंबा में है 100 डॉक्टरों की कमी
चंबा मेडिकल कॉलेज को संचालित हुए पांच वर्ष हो चुके हैं। मौजूदा समय में भी मेडिकल कॉलेज में 100 डॉक्टरों की कमी है। जिले का कोई भी ऐसा सरकारी अस्पताल नहीं है, जहां डॉक्टरों की कमी न हो। बावजूद इसके सरकार की सूची में चंबा गायब है। चंबा जिले से मरीज डॉक्टरों की कमी के कारण इलाज करवाने के लिए भटक रहे हैं। उन्हें बीमारी का इलाज करवाने के लिए अस्पतालों में डॉक्टर नहीं मिल रहे हैं। सरकार को भी चंबा के लोगों का मर्ज नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर बिपन ठाकुर ने बताया कि चंबा मेडिकल कॉलेज में चल रही डॉक्टरों की कमी के बारे में सरकार को अवगत करवाया जा चुका है। सरकार जल्द चंबा में डॉक्टरों की नियुक्ति कर सकती है।
--
आकांक्षी जिला में स्वास्थ्य व्यवस्था पहले से चरमराई है। ऐसे में सरकार की अनदेखी लोगों में निराशा पैदा कर रही है। सरकार को चाहिए कि जब भी प्रदेश में डॉक्टरों की नियुक्ति की जाए, चंबा को प्राथमिकता दी जाए। भाजपा सरकार के समय में चंबा में कई डॉक्टरों की तैनाती की गई, लेकिन कांग्रेस अब चंबा से भेदभाव कर रही है। - जय सिंह, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य
--
सरकार चंबा में स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ करने में काफी गंभीरता से कार्य कर रही है। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों के पदों को भरने की सरकार ने अनुमति प्रदान की है। इसके अलावा नई मशीनें अस्पताल में लगाई जा रही हैं। सरोल में मेडिकल कॉलेज के नए भवन में मरीजों को आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त होंगी। नीरज नैयर, सदर विधायक।

--
चंबा से मरीजों को गंभीर बीमारी का इलाज करने के लिए भटकना पड़ रहा है। जिले के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों के पद पूरे नहीं भरे गए हैं। - अनूप कुमार
--
सरकारी अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिलने से जब मरीज निजी अस्पताल जाता है, तो उसे इलाज करवाने के लिए मोटी रकम चुकानी पड़ती है। - कविता
--

सरकार और स्वास्थ्य विभाग चंबा में चल रही डॉक्टरों की कमी को देखकर भी अनदेखा कर रहे हैं। अन्यथा पांच साल पूर्ण होने के बाद मेडिकल कॉलेज चंबा में डॉक्टरों के सभी पद भरे होने चाहिए थे। - एहसान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed