फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Highway becomes parking lot... more than 200 vehicles parked within a radius of four kilometers

Chamba News: हाईवे बना पार्किंग... चार किमी के दायरे में 200 से अधिक वाहन पार्क

Wed, 03 Dec 2025 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 03 Dec 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Highway becomes parking lot... more than 200 vehicles parked within a radius of four kilometers
चंबा में हरदासपुर के पास एनएच किनारे पार्क किए गये वाहन।संवाद
चंबा। हरदासपुरा बाजार में भरमौर चौक जीरो प्वाइंट से लेकर करियां तक पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे पर चौड़ी हुई सड़क अब अवैध पार्किंग का शिकार बन रही है। हैरानी की बात यह है कि हाईवे के चार किलोमीटर के दायरे में 200 से अधिक वाहन पार्क किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार तीन साल पहले इस हाईवे को चौड़ा किया गया था, लेकिन अब वाहन मालिक इसे अपना स्थायी पार्किंग स्थल बना चुके हैं। हाईवे सिकुड़ चुका है और इसका सीधा असर जाम की समस्या के रूप में लोगों को भुगतना पड़ रहा है। लोगों को घंटों जाम में फंसना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जुलाहकड़ी के समीप बने पुल में वाहन अवैध रूप से पार्क हो रहे है। इसके बाद हरदासपुरा आवासीय कालोनी के समीप बने पुल के समीप भी गाड़ियों की भरमार है। इसके अलावा हाईवे शनिदेव मंदिर से लेकर पूरे मुगला बाजार में अवैध पार्किंग का साम्राज्य है। इस बारे में प्रशासन की ओर से कोई सुध नहीं ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2014 में मिला हाईवे का दर्जा

कटोरी बंगला से भरमौर तक नेशनल हाईवे का दर्जा वर्ष 2014 में मिला था। इसके बाद जगह-जगह करोड़ों रुपये की राशि मार्ग की हालत सुधारने में व्यय हुई, लेकिन शहरी क्षेत्र में चौड़ा हुआ हाईवे का हिस्सा अवैध पार्किंग बनकर रह गया है।




हाईवे पर वाहनों की अवैध पार्किंग का मामला उनके ध्यान में आया है। जल्द ही इस मामले में निरीक्षण किया जाएगा और संयुक्त रूप से कार्रवाई की जाएगी। प्रियांशु खाती, एसडीएम चंबा प्रियांशु खाती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed