फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Heavy rain, tree fell on electric pole across SP office, two bike riders skidded

Chamba News: जमकर बारिश, एसपी दफ्तर के पार बिजली के खंभे पर गिरा पेड़, दो बाइक चालक स्किड

Wed, 05 Jun 2024 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 05 Jun 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
Heavy rain, tree fell on electric pole across SP office, two bike riders skidded
चंबा में भरमौर चौक के पास पेड़ की चपेट में आने से टूटा बिजली का खंभा।संवाद
चंबा। जिले में बुधवार दोपहर अचानक मौसम बदलने से निचले क्षेत्रों में जमकर बारिश हुई। भरमौर के ऊंची चोटियों पर ताजा हिमपात होने से भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है।
विज्ञापन

इस दौरान देर शाम को अंधड़ के चलते शाम चार बजे भरमौर-पठानकोट हाईवे पर भरमौर के जीरो प्वाइंट के समीप एक सूखा पेड़ धराशायी होकर हाईवे और बिजली के खंभे पर गिर गया। इससे 11 केवी की लाइन टूटकर सड़क पर आ गिरी। गनीमत रही कि इस दौरान कोई राहगीर या वाहन नहीं गुजर रहा था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। इससे अचानक जुलाहकडी, हरदासपुरा और पुलिस लाइन में बिजली की आपूर्ति ठप हो गई। सूचना मिलने पर विद्युत बोर्ड के कर्मचारी कनिष्ठ अभियंता की अगुवाई में मौके पर पहुंचे। उन्होंने जंपर समेत स्विच काट कर बिजली की सप्लाई को बंद करवाया।
विज्ञापन

उधर, बिजली तार फंसने के कारण हाईवे से गुजर रहीं दो बाइकें स्किड हो गईं। एक कार अनियंत्रित होकर निकासी नाली के पास पहुंच गई। सूचना मिलने के बाद हाईवे प्रबंधन के मजदूरों ने कड़ी मशक्कत के बाद सूखे पेड़ की टहनियों को हाईवे से हटाकर इसे वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल किया। जिले के निचले क्षेत्रों में जमकर बारिश और ओलावृष्टि हुई। भरमौर की ऊपरी चोटियों कुगति, चौबिया, तुंद्रा में 5.08 सेंटीमीटर तक बर्फबारी हुई है। इससे चिलचिलाती गर्मी से लोगों को राहत मिली है। बोर्ड प्रबंधन ने टूटी लाइन को छोड़ कर हरदासपुरा की ओर से विद्युत सप्लाई को जोड़कर देर शाम करीब 8:00 बजे बहाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन स्थल डलहौजी के अधीन आने वाले डैनकुंड में ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। कृषि विभाग के विशेषज्ञ ने आसमान से बरसी राहत की बूंदों को मक्की की बिजाई और सब्जियों की बिजाई के लिए उपयुक्त करार दिया है। बागवानी के विशेषज्ञ के मुताबिक सेब की फसल के लिए जून में होने वाली बारिश लाभप्रद साबित होने की बात कही है। सूखे पेड़ की जद में आने से बिजली के तार क्षतिग्रस्त होकर हाईवे पर आ गिरे। इस दौरान यहां से होकर गुजरने वाले दो बाइक सवार और एक बार सवार स्किड हो गए। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को कोई चोटें नहीं आई हैं। आसमान से बरसने वाली राहत की बूंदों के बाद अब मक्की की बिजाई करने से पीछे रह रहे किसान अपने खेतों में मक्की की बिजाई के कार्य में जुट जाएंगे।
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed