फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Heavy landslide near Manun Ghar, Holi area cut off from Chamba

Chamba News: मनून घार के पास भारी भूस्खलन, चंबा से कटा होली क्षेत्र का संपर्क

Sun, 11 Aug 2024 10:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 11 Aug 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
Heavy landslide near Manun Ghar, Holi area cut off from Chamba
चंबा में खड़ामुख-होली मार्ग पर​ झिरड़ू के पास होता भूस्खलन।संवाद
चंबा। खड़ामुख-होली मार्ग पर मनून घार के समीप भारी भूस्खलन हो गया। वाहनों की आवाजाही ठप रहने के कारण इससे होली क्षेत्र का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे यह पहाड़ दरका।
विज्ञापन

गनीमत यह रही कि उस वक्त कोई वाहन या राहगीर नहीं गुजर रहा था। सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग की मशीनरी मौके पर पहुंची। वहीं, मार्ग बंद होने के कारण कुछ वाहन भी फंस गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार यह मार्ग चंबा और भरमौर को होली से जोड़ता है। भारी बारिश के कारण पहाड़ दरक गया और टनों के हिसाब से मलबा गिर गया। राहत की बात है कि भारी-भरकम मलबा गिरने से मार्ग को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। लोगों में सुरेंद्र सिंह, लेख राज, राज कुमार, अमर चंद, देविया राम, रोशन लाल और राज कुमार ने बताया कि खड़ामुख-होली मार्ग पर जगह-जगह भूस्खलन का खतरा बना रहता है। बताया कि देर रात हुई बारिश के चलते मनून के समीप पहाड़ दरक गया। इसके चलते क्षेत्र का संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया है। हालांकि, लोक निर्माण विभाग ने दावा किया है कि अगर ओर भूस्खलन नहीं होता है तो देर शाम तक मार्ग बहाल किया जा सकता है। गौरतलब है कि यह वही, मार्ग जहां करीब दो माह पहले भारी भूस्खलन हुआ था और करीब डेढ़ माह वाहनों की आवाजाही ठप रही थी। वहीं, लोक निर्माण विभाग की एक मशीनरी मलबा हटाने में जुट गई है। देर शाम तक मार्ग बहाल करने का लक्ष्य विभाग ने रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता मीत कुमार ने कहा कि दोपहर करीब साढ़े तीन बजे मनून घार के समीप भारी-भरकम भूस्खलन हुआ है। कहा कि मशीनरी मौके पर तैनात है और मार्ग बहाली के कार्य जुट गई है। देर शाम तक मार्ग बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed