{"_id":"6ac7cbb7eb3e00f167028f54","slug":"heaps-of-garbage-outside-the-temple-filth-along-the-path-of-faith-chamba-news-c-88-1-cmb1002-199199-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मंदिर के बाहर कचरे का अंबार, आस्था की राह पर गंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मंदिर के बाहर कचरे का अंबार, आस्था की राह पर गंदगी
Thu, 08 Oct 2026 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 08 Oct 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
मंगला (चंबा)। भटालवां स्थित हनुमान मंदिर के आसपास सड़क किनारे लगे कचरे के ढेर धार्मिक स्थल की सुंदरता पर दाग लगा रहे हैं। मंदिर के आसपास भी जगह-जगह गंदगी फैली हुई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार कुछ लोग रात के अंधेरे में सड़क किनारे और मंदिर के समीप कूड़ा फेंक रहे हैं। रमेश कुमार, अंकु कुमार, रजत कुमार, जगदीश कुमार, दलीप कुमार और मनोज कुमार ने बताया कि मंदिर के पास से रोजाना श्रद्धालुओं और पर्यटकों की आवाजाही रहती है। ऐसे में सड़क किनारे बिखरा कचरा क्षेत्र की सुंदरता प्रभावित करने के साथ लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। कचरे से दुर्गंध फैलने के साथ लावारिस पशुओं के पहुंचने का खतरा भी बना रहता है। ग्राम पंचायत प्रधान सपना देवी ने कहा कि धार्मिक स्थल के आसपास कचरा फेंकना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि मंदिर या सड़क किनारे कूड़ा फेंकते हुए कोई व्यक्ति पाया गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद