फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   health worker not in duty

गोला डिस्पेंसरी से गैरहाजिर स्वास्थ्य कार्यकर्ता निलंबित

Thu, 09 Jun 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा) Updated Thu, 09 Jun 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन

भटियात क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्र गोला में दबिश के दौरान खंड चिकित्सा अधिकारी ने स्वास्थ्य कार्यकर्ता को स्वास्थ्य केंद्र से नदारद पाया। जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य कार्यकर्ता को निलंबित कर दिया गया है और उसके वेतन पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन


जांच पूरी होने तक स्वास्थ्य कार्यकर्ता को बीएमओ कार्यालय समोट में ड्यूटी देनी होगी। बुधवार को क्षेत्र के किसी व्यक्ति ने खंड चिकित्सा अधिकारी से शिकायत की थी कि स्वास्थ्य केंद्र गोला में स्वास्थ्य कार्यकर्ता द्वारा मदहोशी हालत में ड्यूटी की जा रही है। जिसके कारण अस्पताल में उपचार करवाने आए मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी। शिकायत पर बीएमओ भटियात संजय भारद्वाज ने पुलिस के साथ मौके पर जाकर देखा तो स्वास्थ्य कार्यकर्ता वहां से रफूचक्कर हो चुका था। स्वास्थ्य केंद्र में उपचार करवाने आए लोगों ने बीएमओ से स्वास्थ्य कार्यकर्ता के खिलाफ शिकायत व आरोप लगाया कि स्वास्थ्य कार्यकर्ता शराब पीकर ड्यूटी पर आया हुआ था। जिससे मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन


मरीजों ने बताया कि उक्त स्वास्थ्य कार्यकर्ता पहली बार ड्यूटी पर शराब पीकर नहीं आया है। इससे पहले भी कई बार वह शराब पीकर ड्यूटी कर चुका है। लेकिन अभी तक उसके खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई। जिसके कारण उपरोक्त कर्मचारी के हौसले बुलंद हो गए। जिसका खामियाजा स्वास्थ्य केंद्र में इलाज करवाने आने वाले मरीजों को भुगतना पड़ता है। कई बार लोग उसकी शिकायत कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप सही पाए गए तो कार्रवाई करेंगे : बीएमओ
 बीएमओ भटियात संजय भारद्वाज ने बताया कि हेल्थ वर्कर के वेतन पर रोक लगा दी गई है। साथ ही उसे बीएमओ कार्यालय में तलब होने के निर्देश जारी किए हैं। मामले की जांच चल रही है, आरोप साबित होने पर  स्वास्थ्य कार्यकर्ता के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed