{"_id":"66a3d067378a0ac92c09e6f3","slug":"health-of-103-people-checked-in-garola-samples-for-people-with-tb-symptoms-chamba-news-c-88-1-ssml1004-129801-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: गरोला में जांचा 103 लोगों का स्वास्थ्य, टीबी के लक्षण वाले लोगों के लिए सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: गरोला में जांचा 103 लोगों का स्वास्थ्य, टीबी के लक्षण वाले लोगों के लिए सैंपल
Fri, 26 Jul 2024 10:05 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 26 Jul 2024 10:05 PM IST
विज्ञापन
चंबा के गरोला में स्वास्थ्य शिविर के दौरान कंपनी के कामगारों का चेकअप करती टीम।संवाद
भरमौर (चंबा)। गरोला पंचायत में शुक्रवार को स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इसमें चिकित्सकों ने 103 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। स्वास्थ्य विभाग ने निर्माणाधीन जल विद्युत परियोजना के सहयोग से शिविर का आयोजन किया। इसमें प्रोजेक्ट में कार्य कर रहे कामगारों के स्वास्थ्य की भी जांच की गई।
शिविर के दौरान डॉक्टरों ने कई कामगारों को अपने खून की जांच करवाने की भी सलाह दी। शिविर में डॉक्टर शिवराज सिंह लोगों का स्वास्थ्य जांचा। शिविर में स्वास्थ्य जांच करवाने के लिए लोग नौ बजे पहुंच गए थे, जबकि चिकित्सक दस बजे आए। इस दौरान टीबी की जांच के लिए भी सैंपल लिए गए। मरीजों की स्वास्थ्य जांच करने के साथ निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। इस दौरान एड्स के प्रति भी जागरूक किया गया।
शिविर प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से निर्माणाधीन जेएसडब्ल्यू कुठेड जल विद्युत परियोजना गरोला में करवाया गया। आईसीटीसी के परामर्शदाता पवन कुमार ने कहा कि शिविर में एचआईवी, हेपेटाइटिस बी, हेपेटाइटिस सी की जांच के साथ टीबी के लक्षण वाले मरीजों के सैंपल जांच को लिए गए। आईसीटीवी लैब टेक्नीशियन देवेंद्र सिंह ने 102 कामगारों का एचआईवी, हेपेटाइटस बी, हेपेटाइटिस सी के टेस्ट किए। 14 लोगों के टीबी की जांच के लिए सैंपल लिए गए। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. शुभम भंडारी ने परियोजना फार्मासिस्ट राजीव ठाकुर और प्रशासनिक हेड कैप्टन भगत का आभार जताया।
विज्ञापन
--