{"_id":"572e1bc04f1c1b71275cdb21","slug":"health-issue-in-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा में वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में उठे स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा में वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में उठे स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दे
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
Updated Sat, 07 May 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा वेलफेयर एसोसिएसन की बैठक का आयोजन ईरावती होटल में हुआ। जिसकी अध्यक्षता एसोसिएसन के प्रधान आरके महाजन ने की। बैठक के दौरान चंबा के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की गई। महाजन ने बताया कि चंबा मेडिकल कॉलेज का कार्य काफी समय से लंबित पड़ा है। जिसको लेकर सभी सदस्यों ने रोष प्रकट किया।
विज्ञापन
उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि चंबा मेडिकल कॉलेज शुरू किया जाए ताकि चंबा वासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल चंबा में डॉक्टरों की कमी पूरा होने का नाम नहीं ले रही है। हाल ही में एक दवा विशेषज्ञ का स्थानांतरण हो गया है। दूसरे दवा विशेषज्ञ के छुुट्टी पर जाने से मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि टांडा मेडिकल कॉलेज से क्षेत्रीय अस्पताल चंबा के लिए डॉक्टरों का प्रबंध किया जाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ईरावती होटल के बाहर लगी रेहड़ी-फड़ी को तुरंत हटाया जाए। वहां पर स्कूली बच्चों को बस में चढ़ने व उतरने के लिए स्थान खाली करवाया जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा बाजार में शाम के समय नो ट्रैफिक जोन सिस्टम काफी सराहनीय कदम है। इसे स्थायी किया जाना चाहिये। इस मौके पर तेज सिंह, चैन लाल शर्मा, धर्म पाल, मदन कुमार, विश्व नाथ, ओम प्रकाश, किशोरी लाल, विजय नैय्यर, सुरेश कश्मीरी, देवी प्रसाद, दर्शन मैहता, ऐके भारद्वाज, बलदेव शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन