फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Health institutions will open on time, CMO issued orders

Chamba News: समय पर खुलेंगे स्वास्थ्य संस्थान, सीएमओ ने जारी किए आदेश

Sun, 07 Dec 2025 06:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 07 Dec 2025 06:46 AM IST
विज्ञापन
Health institutions will open on time, CMO issued orders
पीएचसी के औचक निरीक्षण पर पहुंचे सीएमओ चंबा डॉ. जालम भारद्वाज। संवाद
चंबा। स्वास्थ्य संस्थानों में तैनात डॉक्टर व अन्य स्टाफ समय पर ड्यूटी पर पहुंचना सुनिश्चित बनाएं। मरीजों को इलाज देने में किसी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए। यह बात मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जालम सिंह भारद्वाज ने स्वास्थ्य खंड समोट के स्वास्थ्य संस्थानों का निरीक्षण करने के दौरान स्टाफ से कही। शनिवार को वह अचानक नागरिक अस्पताल चुवाड़ी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समोट और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिहुंता पहुंचे। जहां पर उन्होंने स्टाफ के आने जाने के समय की जांच की। इसको लेकर उन्होंने मरीजों से भी बात की। इस दौरान उन्हें किसी भी स्टाफ को लेकर कोई शिकायत नहीं मिली। हालांकि, उन्होंने स्टाफ को यह निर्देश दिए कि स्वास्थ्य संस्थान सुबह तय समय पर ही खुलना चाहिए, ताकि मरीजों को समय पर इलाज मुहैया हो सके। इन स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को किस प्रकार का उपचार व सेवाएं मिल रही है, इसके लिए भी उन्होंने वार्ड में जाकर मरीजों से पूछताछ की। मरीजों ने कुछ कमियां भी उनके सामने रखी जो कि गंभीर नहीं थी, जिसे दूर करने के लिए उन्होंने स्टाफ को निर्देशित भी किया।
विज्ञापन


हाल ही में डॉक्टर जालम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी का पदभार संभाला है। ऐसे में उन्होंने निर्णय लिया है कि वह जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों का औचक निरीक्षण करेंगे। इस दौरान वहां मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं का भी जायजा लेंगे। इसके लिए उन्होंने जिले के सबसे बड़े स्वास्थ्य खंड समोट से इस अभियान की शुरूआत की है। जल्द ही वह अन्य स्वास्थ्य खंडों में दस्तक देंगे। इसके लिए उन्होंने सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों को सूचित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed