फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Health department team

त्यौहारी सीजन: स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भरें मिठाईयों के 16 सैंपल

Fri, 21 Oct 2022 10:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Health department team
चंबा। त्योहारी सीजन को देखते हुए शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर के मुगला, हरदासपुरा और करियां में विभिन्न मिठाइयों के 16 सैंपल भरे। इन्हें जांच के लिए विभाग की कंडाघाट लैब में भेजा जाएगा।
विज्ञापन

लैब में इन मिठाइयों की गुणवत्ता की जांच होगी। त्योहारी सीजन में लोगों के स्वास्थ्य के साथ कोई खिलवाड़ न हो, इसे ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। विभाग की कार्रवाई से कारोबारियों में भी हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा मनजीत कुमार, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक आनंद ने शहर में मिठाइयों की दुकानों में दबिश दी। इस दौरान उन्होंने सोन पापड़ी, मधु पाक, गुलाब जामून, रसगुल्ले,, बेसन, सोन पापड़ी, चमचम मिल्क केक सैंपल भरे। इसके साथ ही हलवाइयों को मिठाई बनाने को लेकर दिशा निर्देश भी दिए। इसमें उन्हें कम से कम रंगों का इस्तेमाल करने के लिए कहा गया। त्योहारी सीजन के चलते मिठाइयों की ज्यादा बिक्री होती है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग इनकी गुणवत्ता को लेकर सतर्क हो गया है। त्योहारी सीजन में पंजाब से भी मिठाइयों की सप्लाई होती है। पंजाब और चंबा में बनने वाले मिठाइयों की गुणवत्ता जांचने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष टीम गठित की गई है। यह त्यौहारी सीजन में शहर और अन्य क्षेत्रों में सप्लाई होने वाली मिठाइयों, पनीर सहित अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच करेगी। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा मनजीत कुमार ने बताया कि शहरी क्षेत्र के विभिन्न बाजारों में मिठाइयों के 16 सैंपल एकत्रित किए गए है। इनकी जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed