फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   health

सिरदर्द की एक गोली के लिए दस किमी की दौड़

Thu, 30 Sep 2021 10:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
health
सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी की ग्राम पंचायत पुखरी में स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग जोर पकड़ रही है। पंचायत के दो दर्जन गांव के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ उठाने के लिए दस किमी दूर सलूणी जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों को सिरदर्द, जुकाम या बुखार भी होता है तो दस किमी दूर दवाई मिलती है।
विज्ञापन

पंचायत प्रधान खेम राज, ग्रामीणों में रवि कुमार, प्रेम लाल, दिनेश कुमार, महिंद्र लाल, चतर सिंह, टेक चंद और बिहारी लाल ने बताया कि पुखरी में स्वास्थ्य केंद्र खुलवाने को लेकर ग्रामीण ग्राम सभा में भी प्रस्ताव पास कर चुके हैं। बावजूद पंचायत में स्वास्थ्य केंद्र नहीं खुल पाया है। इससे ग्रामीणों में भारी रोष है। गांव में यदि कोई बीमार हो जाए तो उसे समय पर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ नहीं मिल पाता। सबसे ज्यादा परेशानी गर्भवती महिलाओं को होती है। प्रसव पीड़ा के दौरान महिलाओं को वाहनों में सफर करना मुश्किल होता है। लोगों ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि पुखरी में जल्द से जल्द स्वास्थ्य केंद्र खोला जाए।
विज्ञापन

बीएमओ किहार डॉ. अंकित शर्मा ने बताया कि पंचायत का कोई प्रस्ताव उनके पास नहीं पहुंचा है। ग्राम सभा का प्रस्ताव आते ही उसे स्वीकृति के लिए सरकार को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed