फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   health

कोरोना वायरस की जांच के लिए टांडा भेजे नौ सैंपल

Fri, 17 Apr 2020 06:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 06:27 PM IST
विज्ञापन
health
चंबा। स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को जिले से नौ सैंपल कोरोना वायरस की जांच के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेजे हैं। इनकी रिपोर्ट शनिवार तक आने का अनुमान है। तीन सैंपल तीसा, तीन किहार, दो चंबा और एक सैंपल चूड़ी ब्लॉक से भेजा गया है। स्वास्थ्य विभाग ने वीरवार को थुलेल बफर क्वारंटीन सेंटर से 70 लोगों के सैंपल लिए थे। इनकी रिपोर्ट शुक्रवार देर शाम तक चंबा पहुंचेगी। चंबा में कोरोना पॉजिटिव केस आने के बाद स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन अलर्ट हो गए हैं। संदिग्ध लोगों की जांच के लिए उनके सैंपल लिए जा रहे हैं। ताकि संक्रमित लोगों का समय पर पता लगाया जा सके। जो लोग चंबा में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं उन्हें स्वास्थ्य विभाग ने टांडा और नेरचौक मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट कर दिया है। साथ ही इन लोगों के संपर्क में आए सभी लोगों के सैंपल लिए गए हैं। संपर्क में आए ज्यादातर लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में नहीं आए हैं। जबकि थुलेल बफर क्वारंटीन सेंटर में कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन

चंबा के जिन क्षेत्रों से कोरोना पॉजिटिव केस आए हैं। उन क्षेत्रों को प्रशासन की ओर से सील किया जा चुका है। इन क्षेत्रों में प्रशासन की अनुमति के बिना वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध है। बिना अनुमति घर से बाहर निकलने वाले लोगों पर कार्रवाई की जा रही है। कोरोना खतरे को देखते हुए बाहर से आने वाले सभी लोगों को क्वारंटीन में रखा जा रहा है। फिलहाल बाहर से आने वाले लोगों पर पाबंदी लगाई जा चुकी है। बॉर्डर एरिया में पकड़े गए लोगों को क्वारंटीन में रखा गया है।
विज्ञापन

जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजेश गुलेरी ने बताया कि चंबा जिला से शुक्रवार को नौ सैंपल जांच के लिए टांडा भेजे गए हैं। इनकी रिपोर्ट शनिवार तक आने का अनुमान है। रिपोर्ट आने पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed