{"_id":"69eba6412e6020b3c2035982","slug":"headmaster-attacked-while-returning-home-after-school-condition-critical-chamba-news-c-88-1-ssml1004-181454-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रहे मुख्याध्यापक पर हमला, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रहे मुख्याध्यापक पर हमला, हालत गंभीर
Fri, 24 Apr 2026 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 24 Apr 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
सेईकोटी गांव के पास हुई घटना, मेडिकल कॉलेज में चल रहा उपचार, पुलिस ने शुरू की जांच
गांव के ही दो-तीन लोगों पर पत्थरों से वार करने का आरोप, अभी नहीं हुई किसी की गिरफ्तारी
संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। जिले के चुराह उपमंडल में 22 अप्रैल को राजकीय प्राथमिक पाठशाला टेपा के मुख्य अध्यापक देवी सिंह पर स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौटते समय हमला करने का मामला सामने आया है। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनका उपचार मेडिकल कॉलेज चंबा में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार देवी सिंह स्कूल से छुट्टी के बाद घर की ओर जा रहे थे। गांव सेईकोटी के पास पहुंचे तो गांव के ही दो-तीन लोगों ने उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने पत्थरों से वार कर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया। घटना के बाद घायल शिक्षक को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया गया। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर, पुलिस थाना तीसा में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम उनके गांव भी पहुंची लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
--
शिक्षक संघ बोला- आरोपियों के खिलाफ करें कड़ी कार्रवाई
घटना के बाद शिक्षकों में भारी रोष है। प्राथमिक शिक्षक संघ खंड तीसा ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। संघ ने प्रशासन से मांग की है कि अध्यापक के साथ हुई इस तरह की घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। संघ ने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं न केवल निंदनीय हैं, बल्कि शिक्षकों की सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल खड़े करती हैं। संघ के अध्यक्ष दुनी चंद शर्मा ने कहा कि अध्यापक वर्ग ने अध्यापक साथी के साथ हुई घटना की निंदा की है। उन्होंने प्रशासन से दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने को लेकर आवाज बुलंद की है।