फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   He came to the temple for darshan and stole silver religious icons.

Chamba News: मंदिर में दर्शन करने आया और चांदी के देवचिह्न चुरा ले गया

Sat, 04 Jul 2026 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 04 Jul 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
He came to the temple for darshan and stole silver religious icons.
शहर के एक वार्ड का मामला, ज्वेलर को बेचते समय पकड़ा गया आरोपी
विज्ञापन

दोबारा मंदिर में स्थापित किए देवचिह्न, पुलिस में दर्ज नहीं हो पाई प्राथमिकी
शहर में चर्चा का विषय बनी रही चांदी के देवचिह्न चोरी करने की यह घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। मंदिर में माथा टेकने के बहाने एक व्यक्ति पर चांदी के देवचिह्न चोरी करने का आरोप लगा है। जिला मुख्यालय के एक वार्ड के मकान स्थित मंदिर में यह घटना हुई।
आरोपी बाद में इन्हें बेचने के लिए एक ज्वेलर के पास पहुंचा लेकिन गुप्त सूचना के आधार पर उसकी पहचान हो गई। इसके बाद देवचिह्न बरामद कर संबंधित परिवार को लौटा दिए गए। हालांकि, मामले में पुलिस में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं करवाई गई है। घटना शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन

आरोपी मंदिर में श्रद्धालु बनकर पहुंचा था। अवसर मिलते ही वहां रखे चांदी के देवचिह्न लेकर भाग गया। चोरी का पता चलने पर परिवार ने अपने स्तर पर तलाश शुरू की। सूचना मिली कि व्यक्ति चांदी के धार्मिक प्रतीकों को बेचने के लिए स्थानीय ज्वेलर के पास पहुंचा है। बताया जा रहा है कि सूचना मिलने पर संबंधित लोगों ने मौके पर पहुंचकर युवक से पूछताछ की। इसके बाद उसके पास से चोरी किए गए देवचिह्न बरामद कर लिए गए। इसके बाद देवचिह्न मंदिर में वापस स्थापित कर दिए गए। दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता होने के चलते मामले को पुलिस तक नहीं ले जाया गया और न ही किसी थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई। धार्मिक स्थल से चोरी की इस घटना ने लोगों को हैरान कर दिया है। शहर में पूरे घटनाक्रम को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed