Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Having had to abandon his own education,he is now helping his childrens dreams take flight.

Chamba News: खुद की पढ़ाई छूटी, अब बच्चों के सपनों को दे रहे उड़ान

Sun, 01 Nov 2026 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 01 Nov 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
Having had to abandon his own education,he is now helping his childrens dreams take flight.
दस साल की उम्र में पिता को खोया, परिवार की जिम्मेदारी के चलते दसवीं में छोड़ना पड़ा स्कूल
विज्ञापन

रमेश ठाकुर के संघर्ष से प्रेरित होकर खेल के मैदान में आगे बढ़ रहे दोनों बच्चे
चंपा ने कबड्डी, सुमित ने कुश्ती में बनाई पहचान, संघर्षों के बीच अखाड़े से जुड़कर संभाला परिवार
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पिता का साया उठने के बाद जिस उम्र में बच्चों के हाथों में किताबें होती हैं, उस उम्र में रमेश ठाकुर के कंधों पर परिवार की जिम्मेदारी आ गई। हालात ऐसे बने कि दसवीं कक्षा में पढ़ाई छोड़नी पड़ी, लेकिन कुश्ती के प्रति उनका जुनून कम नहीं हुआ।
उन्होंने अखाड़े को अपना ठिकाना बनाया और संघर्ष के बीच परिवार को संभालते हुए खेल से नाता बनाए रखा। आज उनकी बेटी चंपा ठाकुर कबड्डी में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम चमका रही हैं, जबकि बेटा सुमित कुश्ती में अपनी पहचान बनाने के लिए मेहनत कर रहा है।
विज्ञापन

चुराह क्षेत्र के रमेश ठाकुर के पिता का वर्ष 1987 में निधन हो गया था। उस समय उनकी उम्र महज दस साल थी। पिता के जाने के बाद मां रेनू देवी और बहनों बीना, रेनो देवी के साथ परिवार के अन्य सदस्यों की जिम्मेदारी भी उनके सामने आ गई। आर्थिक और पारिवारिक परिस्थितियों के चलते वर्ष 1995-96 में दसवीं कक्षा की पढ़ाई छोड़नी पड़ी। इसके बाद उन्होंने अखाड़े का रुख किया और कुश्ती को जीवन का हिस्सा बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रमेश ठाकुर के लिए अखाड़ा केवल खेल का मैदान नहीं, बल्कि संघर्ष के बीच अपनी पहचान बनाए रखने का जरिया बना। अब उनकी अगली पीढ़ी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। बेटी चंपा ठाकुर कबड्डी में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखा चुकी हैं। वहीं, बेटा सुमित कुश्ती में अपनी जगह बनाने के लिए मेहनत कर रहा है।

रमेश पहलवान ने बताया कि उनकी बेटी चंपा रविवार को अहमदाबाद से दिल्ली पहुंचेगी। इसके बाद वह अपने हॉस्टल लौट जाएगी। फिलहाल उसके घर आने को लेकर कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed