Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Hath Se Hath Jodo campaign from 26: Sanjay Dutt

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान 26 से : संजय दत्त

Mon, 02 Jan 2023 09:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 09:26 PM IST
विज्ञापन
Hath Se Hath Jodo campaign from 26: Sanjay Dutt
चंबा। जिला मुख्यालय चंबा में कांग्रेस पार्टी की देशव्यापी भारत जोड़ो यात्रा के अंतर्गत हाथ से हाथ जोड़ो अभियान से पहले बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी संजय दत्त ने की। बताया कि भारत जोड़ो यात्रा के सफल अभियान के विस्तार के रूप में एक व्यापक जन संपर्क अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

26 जनवरी से आरंभ होने वाले हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का बैठक के दौरान कार्यरूप तैयार किया गया। कहा कि यह अभियान दो माह तक चलेगा। इस दौरान जिले के हरेक कांग्रेस ब्लॉक पर कमेटी की ओर से दो नेताओं को नियुक्त करके इसका संचालन किया जाएगा। सदर विधायक नीरज नैयर ने सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। वहीं, भटियात के विधायक कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार की कुव्यवस्था को परिवर्तित करने के उद्देश्य से सत्ता में आई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष ठाकुर सिंह भरमौरी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम के तहत पूरे भारत में आम लोगों का सहयोग मिल रहा है।
विज्ञापन

डलहौजी की पूर्व विधायक आशा कुमारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत से सत्ता में आई इसलिए भाजपा का ऑपरेशन लोट्स का सपना पूरा होना किसी भी सूरत में संभव नहीं है। कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का मूल स्वरूप पूरे भारत को जोड़ना है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सचिव और हिमाचल कांग्रेस सह प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि चुनावों के दौरान पार्टी छोड़कर भाजपा में जाने वाले नेताओं ने भी कांग्रेस को खोखला करने की कोशिश की थी लेकिन आम जनता के आगे उनकी एक न चली। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के विकास की परंपरा को वर्तमान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व कांग्रेस पार्टी आगे लेकर जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed