{"_id":"600470628ebc3e31aa22127f","slug":"haripur-poling-station-crow-died-chamba-news-sml3580717143","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिपुर पंचायत में मतदान केंद्र के पास अचानक तड़प कर मरा कौवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिपुर पंचायत में मतदान केंद्र के पास अचानक तड़प कर मरा कौवा
विज्ञापन
चंबा। शहर से साथ लगती हरिपुर पंचायत के भंडारका गांव में रविवार को पोलिंग बूथ के पास एक कौवा उड़ता हुआ आसमान से अचानक जमीन पर गिर पड़ा। जमीन पर गिरा कौवा तड़पने लगा और उसकी मौत हो गई। इससे यहां मतदान करने आए लोग काफी सहम गए और लोगों ने मतदान केंद्र में तैनात कर्मचारियों को इसकी सूचना दी।
मतदान केंद्र में तैनात कर्मचारियों ने मरे हुए कौवे के बारे में पशु पालन विभाग की टीम को सूचित किया। इसके बाद पशु पालन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। विभागीय टीम ने मरे कौवे को वहां से उठा लिया। इसके साथ ही बर्ड फ्लू जांच करने के लिए कौवे का सैंपल भी लिया। इसे जांच के लिए विभाग प्रयोगशाला में भेजेगा। वहीं, बर्ड फ्लू की दहशत में अचानक इस तरह कौवे के मरने से क्षेत्र के लोगों में डर बढ़ गया है।
लोग कौवे की मौत को बर्ड फ्लू के साथ जोड़ रहे हैं। फिलहाल कौवे की मौत का पता सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद ही लग पाएगा। कौवे की मौत की वजह से उपरोक्त क्षेत्र में काफी देर तक लोगों में हड़कंप मचा रहा है।