{"_id":"6b031a4053c335aa050fe55a","slug":"haphazard-parking-slows-down-traffic-and-also-poses-a-risk-of-accidents-chamba-news-c-88-1-ssml1007-203712-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बेतरतीब पार्किंग से थम रही रफ्तार, हादसों का भी खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बेतरतीब पार्किंग से थम रही रफ्तार, हादसों का भी खतरा
Sun, 22 Nov 2026 10:07 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 22 Nov 2026 10:07 PM IST
विज्ञापन
बस स्टैंड, भद्रम और करियां में सड़क के किनारे खड़े वाहनों से बिगड़ रही यातायात व्यवस्था
ऑल ड्राइवर कल्याण संघ ने बैठक में उठाया मुद्दा, अवैध पार्किंग हटाने और स्थायी व्यवस्था बनाने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। शहर और आसपास के क्षेत्रों में सड़क के किनारे बेतरतीब खड़े वाहन अब यातायात में बड़ी बाधा बनने लगे हैं। बस स्टैंड, भद्रम और करियां में अवैध पार्किंग के चलते सड़कें संकरी हो रही हैं।
इससे बसों और अन्य बड़े वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने के साथ दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ रहा है। ऑल ड्राइवर कल्याण संघ ने प्रशासन से इस समस्या पर प्रभावी कार्रवाई करने की मांग उठाई है।
संघ के प्रधान मनोज टंडन की अध्यक्षता में हुई बैठक में सदस्यों ने सड़क सुरक्षा से जुड़े इस मुद्दे पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि विशेषकर बस स्टैंड के आसपास सड़क के दोनों ओर खड़े वाहनों के कारण बड़े वाहनों को निकालना मुश्किल हो जाता है। इससे कई बार यातायात बाधित होता है और जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। वाहन चालकों के साथ राहगीरों को भी परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन
संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि इस समस्या को उपमंडल प्रशासन के समक्ष भी उठाया जा चुका है। उन्होंने मांग की कि सड़क किनारे अवैध पार्किंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और प्रभावित स्थानों पर नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। संघ ने स्पष्ट किया कि केवल अस्थायी कार्रवाई से समस्या हल नहीं होगी, बल्कि व्यवस्थित पार्किंग की स्थायी व्यवस्था बनाना जरूरी है।
--