{"_id":"6318d02ec09ba559146464a9","slug":"handpump-water-sample-failed-for-the-second-time-in-weaver-chamba-news-sml4209438174","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलाहकड़ी में हैंडपंप के पानी का सैंपल दूसरी बार फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलाहकड़ी में हैंडपंप के पानी का सैंपल दूसरी बार फेल
विज्ञापन
चंबा। चंबा शहर के साथ लगते जुलाहकड़ी वार्ड में हैंडपंप के पानी का सैंपल दूसरी बार फेल हो गया है। प्रदूषण बोर्ड की जांच में हैंडपंप के पानी को पीने योग्य नहीं बताया गया है। इसके चलते बोर्ड ने जल शक्ति विभाग को वहां सूचना बोर्ड लगाने के लिए कहा है। इस पानी का इस्तेमाल पीने के अलावा केवल दूसरे कार्यों में किया जा सकता है। कुछ माह पहले भी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने हैंडपंप के पानी का सैंपल लेकर धर्मशाला स्थित अपनी प्रयोगशाला में भेजा था।
उस दौरान भी इसका सैंपल फेल पाया गया था। पानी की गुणवत्ता दोबारा जांचने के लिए बोर्ड ने पिछले माह दोबारा इसका सैंपल लेकर धर्मशाला भेजा। दूसरी बार भी प्रयोगशाला की जांच में पानी का सैंपल फेल पाया गया। इसके चलते प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सचेत हो गया है। लोगों की सेहत पर इस पानी का बुरा असर न हो इसके लिए बोर्ड ने जल शक्ति विभाग को वहां सूचना बोर्ड लगाने के आदेश जारी किए हैं। साथ ही स्थानीय लोगों को भी सूचित किया है कि वे इस हैंडपंप के पानी को पीने के लिए इस्तेमाल में न लाएं।
भरमौर चौक के पास बने टैक्सी स्टैंड में यह हैंडपंप लगाया गया है। इस हैंडपंप के पानी को टैक्सी चालक सहित जुलाहकड़ी वार्ड के लोग पीने के लिए इस्तेमाल करते थे लेकिन हैंडपंप के आसपास कई बार सीवरेज की गंदगी बहती हुई देखी गई। इसके चलते पानी की गुणवत्ता जांचने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने इसके सैंपल भरे। इसकी रिपोर्ट बोर्ड के चंबा कार्यालय में पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
इस रिपोर्ट में साफ बताया गया है कि हैंडपंप के पानी में आईएस (इंडियन स्टैंडर्ड) की मात्रा जरूरत से ज्यादा है इसलिए इस पानी को पीने में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता राहुल शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।