{"_id":"67c6e35ae70f2bab7301c67f","slug":"half-a-dozen-villages-in-chanju-have-been-without-electricity-for-two-weeks-chamba-news-c-88-1-ssml1006-145222-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चांजू के आधा दर्जन गांवों में दो सप्ताह से बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चांजू के आधा दर्जन गांवों में दो सप्ताह से बिजली गुल
विज्ञापन
ग्रामीणों का कड़ाके की ठंड में रहना हुआ मुश्किल
संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। ग्राम पंचायत चुराह की चांजू पंचायत के आधा दर्जन गांवों में दो हफ्ते से ब्लैकआउट है। इसकी वजह से ग्रामीणों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। कड़ाके की ठंड में ग्रामीण अंधेरे में रहने के लिए मजबूर हैं। बिजली बोर्ड लोगों के घरों में छाए अंधेरे को दूर नहीं कर पा रहा है। पंचायत के खाली पधर, वेही, बनाेली, दुआरी, डाका और बागी गांवों में दो सप्ताह से बिजली आपूर्ति ठप पड़ी हुई है।
ग्रामीणों देवी सिंह, तेज सिंह, होशियार, टीटू, लाल सिंह, राकेश, मोती, सोनू और पुरखी देवी आदि ने बताया कि दो सप्ताह पहले भारी बारिश के चलते गांव की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। ट्रांसफार्मर खराब हो चुके हैं। इनको बदलने या मरम्मत करवाने में बिजली बोर्ड देरी कर रहा है। इसकी वजह से गांव में रहने वाले लोगों को अंधेरे में रहना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन और बिजली बोर्ड से मांग की है कि चांजू पंचायत में बंद बिजली आपूर्ति को शीघ्र बहाल करवाया जाए। बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता अमित ठाकुर ने बताया कि दो दिन के भीतर बिजली की आपूर्ति बहाल करवा दी जाएगी।