फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Hailstorm has faded the colour of apple trees, gardeners are disappointed

Chamba News: ओलावृष्टि ने फीकी की सेब की रंगत, बागवान मायूस

Tue, 29 Jul 2025 12:01 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Hailstorm has faded the colour of apple trees, gardeners are disappointed
साहो परिक्षेत्र में सेब की ग्रेडिंग और पैकिंग करते बागवान
ओलावृष्टि ने फीकी की सेब की रंगत, बागवान मायूस
विज्ञापन

सेब की ग्रेडिंग-पैकिंग में जुटे बागवान, कम पैदावार की आशंका
दिल्ली, पंजाब के मंडियों में जाएगा साहो-कीड़ी और लग्गा क्षेत्र का सेब
संवाद न्यूज एजेंसी
साहो (चंबा)। साहो, कीड़ी और लग्गा क्षेत्र के बागवान इन दिनों सेब की ग्रेडिंग और पैकिंग के कार्य में व्यस्त हैं। हालांकि, इस बार बागवानों के चेहरे पर पहले जैसी रौनक नहीं है। वजह है बीते सीजन की तरह इस बार भी कम पैदावार की आशंका।
पिछले साल ओलावृष्टि ने सेब की फसल को खासा नुकसान पहुंचाया था, वहीं इस बार सेटिंग भी कम रही है। इससे उत्पादन में गिरावट तय मानी जा रही है। बागवानों को आशंका है कि फसल कम निकलेगी और बाजार में भी अच्छा दाम नहीं मिलेगा। बागवानों ने बताया कि इस बार बी ग्रेड सेब का मूल्य बहुत कम चल रहा है। इससे लागत निकलना भी मुश्किल हो रहा है। वहीं, नई किस्मों के अच्छी गुणवत्ता वाले सेब को करीब 150 रुपये प्रति किलो तक का भाव जरूर मिल रहा है, लेकिन वह भी सीमित मात्रा में।
विज्ञापन

स्थानीय बागवानों भगत राम, संजीव कुमार, चैन सिंह, नेक राम, भिंद्रो राम आदि का कहना है कि फिलहाल साहो, कीड़ी और लग्गा क्षेत्र से तैयार सेब की खेप जल्द दिल्ली और पंजाब की मंडियों में भेजी जाएगी। उम्मीद है कि मंडियों में रेट थोड़ा सुधरे, जिससे नुकसान की भरपाई हो सके। स्थानीय बागवानों ने सरकार और संबंधित विभाग से मांग की है कि इस बार भी यदि दाम गिरे और उत्पादन कम हुआ तो उन्हें राहत दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्यान विभाग के उपनिदेशक डॉ. प्रमोद शाह का कहना है कि इस साल ओलावृष्टि अधिक होने से सेब की पैदावार पर असर पड़ा है। उम्मीद है कि बागवानों को सेब के अच्छे दाम मिल जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed