फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   ????? ??? ??Had there been an ultrasound in Bharmour, my life would have been saved

भरमौर में अल्ट्रासाउंड ना होने से दंपत्ति को गंवानी पड़ी जान

Mon, 20 Sep 2021 10:11 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 10:11 PM IST
विज्ञापन
????? ??? ??Had there been an ultrasound in Bharmour, my life would have been saved
भरमौर (चंबा)। सिविल अस्पताल भरमौर में अल्ट्रासाउंड सुविधा होती तो शायद ढकोग में सड़क हादसा न होता। भरमौर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा न होने की वजह से पवन कुमार अपनी पत्नी अनीता देवी को अल्ट्रासाउंड के लिए चंबा मुख्यालय लाया था।
विज्ञापन

शाम को जब चंबा में पत्नी का अल्ट्रासाउंड करवाकर भरमौर की तरफ वापस लौट रहे थे तो ढकोग के पास उनकी कार पर अचानक पहाड़ी से एक गाय गिरी गई, जिससे चालक का गाड़ी से नियंत्रण बिगड़ा और कार सीधे रावी में जा गिरी।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से पवन कुमार का शव नदी से निकाल लिया है जबकि, अनीता देवी अभी तक लापता है। उसे तलाश करने के लिए पुलिस की ओर से सर्च अभियान चलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। परिवार जहां अनीता की कोक में पल रहे बच्चे की दुनिया में आने की खुशियां मना रहा था वहीं, यह खुशियां अचानक मातम में बदल गईं। सिविल अस्पताल भरमौर में अगर अल्ट्रासाउंड सुविधा होती तो अनीता अपने अल्ट्रासाउंड के लिए चंबा नहीं जाती। ऐसा नहीं है कि सिविल अस्पताल भरमौर में अल्ट्रासाउंड मशीन नहीं है। सरकार ने लाखों की मशीन अस्पताल में लगा रखी है लेकिन, मशीन को चलाने के लिए वहां रेडियोलॉजिस्ट तैनात नहीं किया है। इसकी वजह से गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड के लिए जिला मुख्यालय की दौड़ लगानी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed