फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Gurpreet of Amritsar won the big gardener

अमृतसर के गुरप्रीत ने जीती बड़ी माली

Sun, 17 Apr 2022 09:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 09:54 PM IST
विज्ञापन
Gurpreet of Amritsar won the big gardener
सिहुंता में दंगल के दौरान आपस में भिड़ते पहलवान। - फोटो : Chamba
सिहुंता (चंबा)। ग्राम पंचायत सिहुंता में आयोजित मेले में कुश्ती का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्थानीय पंचायत प्रधान अनिल शर्मा बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। दंगल में प्रदेश सहित अन्य राज्यों से करीब साठ पहलवानों ने दमखम दिखाया। मुख्यातिथि ने विधिवत रूप से मेले का आगाज किया। इस दौरान कमेटी पदाधिकारियों ने मुख्यातिथि को सम्मानित किया।
विज्ञापन

छोटी माली के लिए जम्मू के बग्गा और पठानकोट के नवीन पहलवान के बीच मुकाबला हुआ। इसमें नवीन पहलवान ने बाजी मारी। बड़ी माली के लिए अमृतसर के गुरप्रीत और जंडियालगुरु निवासी मलकीत के बीच मुकाबला हुआ। इसमें गुरप्रीत विजेता बने। छोटी माली के विजेता को 11 सौ रुपये की राशि देकर सम्मानित किया गया जबकि बड़ी माली के विजेता को 2400 रुपये देकर सम्मानित किया। मेले में काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। गौरतलब है कि कोरोना महामारी के चलते दो साल दंगल का आयोजन नहीं हो पाया है। अब कोरोना संक्रमण स्थिति नियंत्रण में होने के बाद सरकार ने छूट दे दी है और अन्य मेलों सहित दंगल का भी आयोजन शुरू हो गया है। पंचायत प्रधान अनिल कुमार ने विजेताओं को नकद राशि देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed