फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Gungyas forest will be reconstructed again this week

इसी हफ्ते दोबारा खंगाला जाएगा गूंगयास जंगल

Mon, 21 Nov 2022 10:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Nov 2022 10:35 PM IST
विज्ञापन
Gungyas forest will be reconstructed again this week
चंबा। चुराह के गूंगयास जंगल में अवैध कटान के मामले की जांच करने के लिए टीम इसी हफ्ते दोबारा जंगल का मुआयना करेगी। हालांकि इससे पहले भी तीन दिन जांच टीम ने जंगल में छानबीन की है। उस दौरान तैयार की गई रिपोर्ट को टीम ने उच्चाधिकारी को सौंप दिया है लेकिन अब मामले का गहनता से पता करने के लिए जांच टीम दोबारा जंगल में छानबीन करने पहुंचेगी।
विज्ञापन

हालांकि इसके लिए दिन निर्धारित नहीं किया गया है लेकिन इसी हफ्ते टीम ने जंगल में जाने का कार्यक्रम निर्धारित किया है। उच्चाधिकारी ने जांच टीम को जंगल में अन्य पहलुओं पर भी जांच करने के निर्देश दिए हैं। जंगल में अवैध कटान हुआ है या नहीं, इसका पता जांच पूरी होने के बाद ही लग पाएगा। फिलहाल, जांच टीम पूूरी गहनता के साथ मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गूंगयास जंगल में 1,800 देवदार के पेड़ों को काटने के लिए वन निगम को लॉट जारी हुआ है। लॉट के तहत कटान का 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है लेकिन इसमें अज्ञात लोगों ने शिकायत दर्ज करवाई है कि पेड़ों पर हैंबर लगाने के साथ ही कटान में भी अनियमितताएं बरती गई हैं। इसी शिकायत के आधार पर जंगल में जांच-पड़ताल की जा रही है। चार टीमें जंगल में पहले भी जांच करने पहुंची थीं। अब ये टीमें दोबारा जंगल में जांच करने के लिए जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंबा के वनमंडल अधिकारी अमित शर्मा ने बताया कि गूंगयास जंगल में तीन दिन तक जांच की गई थी। अन्य पहलुओं पर जांच करने के लिए जांच टीम इसी हफ्ते दोबारा जंगल में जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed