फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Gujjar Sabha upset over lack of action on pending cases.

Chamba News: लंबित मामलों पर कार्रवाई न होने से गुज्जर सभा खफा

Wed, 24 Jun 2026 11:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 24 Jun 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Gujjar Sabha upset over lack of action on pending cases.
चंबा में बैठक के दौरान गुज्जर कल्याण सभा के पदा​धिकारी।संवाद
बैठक में फिर उठाई गुज्जर कल्याण बोर्ड की बैठक शीघ्र बुलाने की मांग
विज्ञापन

विभिन्न मुद्दाें पर की चर्चा, डीसी को भी सौंपा मांगों को लेकर ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। गुज्जर कल्याण सभा की बैठक अरोमा पैलेस में हुई। इसकी अध्यक्षता सभा के अध्यक्ष हसन दीन ने की। प्रदेश गुज्जर कल्याण बोर्ड के गैर-सरकारी सदस्यों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया।

बैठक में समुदाय से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने सरकार से मांग की कि हिमाचल प्रदेश गुज्जर कल्याण बोर्ड की लंबित बैठक शीघ्र आयोजित की जाए जिससे गुज्जर समुदाय से जुड़े मामलों पर प्रभावी ढंग से निर्णय लिए जा सकें। गुज्जर कल्याण सभा चंबा ने जिला प्रशासन को एक भी सौंपा। इसमें पूर्व में आयोजित बैठकों के दौरान उठाए मुद्दों पर प्रशासन से जवाब मांगा है। सभा के पदाधिकारियों ने कहा कि अनुसूचित जनजाति आयोग, भारत सरकार के समक्ष समुदाय की ओर से रखी गईं विभिन्न मांगों पर जिला प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। सभा ने उपायुक्त से इन सभी लंबित मामलों की समीक्षा के लिए एक विशेष रिव्यू बैठक आयोजित करने की मांग की है। बैठक में वन अधिकार अधिनियम 2006 के तहत सामुदायिक एवं व्यक्तिगत वन अधिकारों से संबंधित उन फाइलों का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया जो वर्तमान में जिला स्तरीय समिति के पास विचाराधीन हैं। सभा ने इन मामलों का शीघ्र निपटारा करने और पात्र लाभार्थियों को उनके अधिकार देने की मांग की। गुज्जर कल्याण सभा के अध्यक्ष हसन दीन ने कहा कि समुदाय से जुड़े विभिन्न मुद्दे लंबे समय से लंबित हैं और प्रशासन को इनके समाधान के लिए गंभीरता से कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed