फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   grola accident on injured chamba

खड़ामुख होली मार्ग पर गरोला के समीप टिप्पर दुर्घटनाग्रस्त

Tue, 03 Mar 2020 10:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
grola accident on injured chamba
गरोला(चंबा)। खड़ामुख-होली मार्ग पर गरोला के पास टिपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में टिपर चालक घायल हो गया है। घायल को भरमौर स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन

घायल की पहचान विजय कुमार पुत्र हरजीत निवासी जांघी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विजय कुमार टिपर लेकर होली की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह गरोला के पास पहुंचा तो टिपर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गया। इससे ट्रक में सवार चालक को चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को स्वास्थ्य केंद्र भरमौर पहुंचाया।
विज्ञापन

यहां प्राथमिक उपचार घायल को दिया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि उक्त मार्ग पर निजी कंपनी की लाइन बिछाने के लिए खुदाई का काम चल रहा है। इस कारण सड़क काफी संकीर्ण हो गई है। इसके चलते यहां हादसे होने की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed