फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Greenery will return to the fire affected forests

Chamba News: आग से प्रभावित जंगलों में फिर लौटेगी हरियाली

Wed, 07 Feb 2024 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 07 Feb 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
Greenery will return to the fire affected forests
चंबा। वन विभाग ने आग से प्रभावित जंगलों में पौधे लगाकर दोबारा हरियाली लाने की योजना बना ली है। वन मंडल चंबा के तहत 200 हेक्टेयर भूमि में करीब डेढ़ लाख पौधे रोपे जाएंगे।
विज्ञापन

पौधरोपण के लिए वन विभाग लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहा था। बारिश और बर्फबारी होने से पौधरोपण का कार्य शुरू कर दिया है। 15 मार्च से पहले सभी वन परिक्षेत्र अधिकारियों को अपने-अपने परिक्षेत्र में पौधरोपण का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। वही पौधे रोपे जाएंगे, जो सर्दियों में विकसित होते हैं। इन पौधों में देवदार, बान, चौड़ी पत्ती सहित विभिन्न प्रकार के फलदार पौधे शामिल हैं। फलदार पौधे इसलिए लगाए जाएंगे, जिससे वन्य जीव खाने की तलाश में रिहायशी बस्ती का रुख न करें। जिले में बारिश न होने से जंगलों में आग की घटनाएं काफी बढ़ गई थीं। इससे वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा था। कई जंगलों से हरियाली भी खत्म हो गई थी। इससे वहां भूस्खलन का खतरा पैदा हो गया था। अब विभाग ऐसे सभी स्थानों पर पौधरोपण कर रहा है, जहां नम पड़ी मिट्टी में पौधों की जड़ों की पकड़ बनी रहे। विभाग सर्दियों में हर वर्ष पौधरोपण करता है। इस बार भी विभाग के कर्मचारी अपने-अपने परिक्षेत्रों में पौधे लगाने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

--
वनमंडल अधिकारी चंबा कृतज्ञ कुमार ने बताया कि सर्दी के मौसम में होने वाले पौधरोपण की रूपरेखा तैयार हो चुकी है। 15 मार्च से पहले 200 हेक्टेयर भूमि में करीब डेढ़ लाख पौधे रोपे जाएंगे। सभी वन परिक्षेत्र अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
पौधरोपण के साथ चल रहा बाड़बंदी का काम
जंगलों में पौधरोपण के साथ बाड़बंदी भी की जा रही है, जिससे वन्य जीव जंगलों से रिहायशी बस्ती में न पहुंच पाएं। साथ ही कोई व्यक्ति विभाग की अनुमति के बिना रकबों में न जा सके। बाड़बंदी से रकबे में लगाए जाने वाले पौधों को जानवरों से भी बचाया जाएगा। स्थानीय लोगों की मदद से विभाग इन कार्यों को अंजाम दे रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में बनी वन प्रबंधन समितियां यह कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed