फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Grazing land permits of those who helped the escaped prisoner will be cancelled.

Chamba News: जेल से भागे कैदी की मदद करने वालों के रद्द होंगे चरांद के परमिट

Wed, 17 Jun 2026 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 17 Jun 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
Grazing land permits of those who helped the escaped prisoner will be cancelled.
पुलिस ने वन विभाग को पत्र लिखकर परमिट रद्द करने की सिफारिश
विज्ञापन

आरोप, कैदी की मदद करने के साथ कुछ लोग कर सकते हैं गैर कानूनी गतिविधि
एक साल से चकमा देकर भाग गया था नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिला कारागार से भागे विचाराधीन कैदी की मदद करने वाले 14 लोगों के धारों में पशुओं को चराने के परमिट रद्द हो सकते हैं।
पुलिस ने वन विभाग को चिट्ठी लिखकर उनके परमिट रद्द करने की सिफारिश की है। इसमें हवाला दिया है कि ये लोग जेल से भागे कैदी को छिपने में मदद कर रहे हैं। इस कारण पुलिस को उसे पकड़ना मुश्किल हो रहा है। पुलिस का यह भी तर्क है कि यदि ये लोग एक भागे कैदी की मदद कर सकते हैं तो धारों में अन्य गैर कानूनी गतिविधियों को भी अंजाम दे सकते हैं। इसलिए इन लोगों के परमिट रद्द होने चाहिए। वन विभाग ने पुलिस का पत्र मिलते ही जांच शुरू कर दी है। संबंधित लोगों के परमिट की जांच की जा रही है।

अपनी रिश्तेदार नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोप में इब्राहिम निवासी गाडरी डाकघर बरौर गिरफ्तार किया गया था। जिला कारावास में विचाराधीन अन्य कैदियों के साथ उसे भी रखा था। 27 मई 2025 को वह ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवानों को चकमा देकर जेल से भाग गया। उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने हर संभव प्रयास किए। आरोप है कि भागने के बाद उसने दो बार पीड़ित के घर जाकर परिजनों को धमकी दी। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि कुछ लोग उसकी मदद कर रहे हैं। पुलिस उसे पकड़ने जाती है तो वे लोग उसे सूचना देकर भगा देते हैं। यही वजह है कि पुलिस ने उन लोगों के चरांद परमिट रद्द करने की सिफारिश की है।
विज्ञापन

उधर, डीएफओ कृतज्ञ कुमार ने बताया कि पुलिस पुलिस का पत्र उन्हें मिला है। संबंधित लोगों के परमिट की जांच की जा रही है। जल्द ही इसमें उचित कार्रवाल्की अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed