फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Gram sabhas will be held in 290 gram panchayats of Chamba from August 1, Deputy Commissioner Chamba DC Rana issued notification, will run till August 3, Entry of people without masks will be banned

चंबा की 290 ग्राम पंचायतों में एक अगस्त से होंगी ग्राम सभाएं

Wed, 28 Jul 2021 10:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Gram sabhas will be held in 290 gram panchayats of Chamba from August 1, Deputy Commissioner Chamba DC Rana issued notification, will run till August 3, Entry of people without masks will be banned
चंबा। जिले की 290 ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं की बैठक का आयोजन होगा। इस संदर्भ में उपायुक्त चंबा डीसी राणा ने अधिसूचना जारी कर दी है। एक अगस्त से पांगी विकास को छोड़कर अन्य सभी पंचायतों में ग्राम सभाएं होंगी। बैठक शुरू करने का समय 11 बजे रहेगा। जो तीन अगस्त तक चलेंगी। ग्राम सभाओं में कोरोना महामारी के नियमों की अनुपालना सुनिश्चित बनानी होगी। बिना मास्क ग्राम सभा में किसी भी व्यक्ति को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। ग्राम सभा में थर्मल स्क्रीनिंग व हैंड सैनिटाइजर की भी व्यवस्था करनी होगी।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सभाओं में विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों का चयन, बैठक की कार्यवाही की पुष्टि, आय-व्यय का अनुमोदन, जांच, निरीक्षण व अंकेक्षण रिपोर्ट के आधार पर वसूली योग्य राशि सहित अगस्त माह में मनाए जाने वाले क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के बारे में जानकारी प्रस्तुत करनी होगी। ग्राम सभा की रिपोर्ट भी तीन दिनों के भीतर संबंधित विभाग को प्रस्तुत करनी होगी। उपायुक्त चंबा ने बताया कि ग्राम सभा का शेड्यूल जारी कर दिया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोरोना गाइडलाइन की अनुपालना सुनिश्चित बनाएं।
विज्ञापन

एक अगस्त को इन पंचायतों में होगी बैठक
भटियात विकास खंड की ग्राम पंचायत हटली, थुलेल, मोतला, रजैं, समोट, खनौड़ा, जोलना, बिन्ना, रायपुर, कुडनू, मलूंडा, खडेड़ा, काहरी, बलेरा, ककीरा जरेई, चलामा, जियुंता, चूहन, समलेऊ, नगाली, मनोला, पधरोटू, टप्पर व टुंडी, सलूणी खंड की ग्राम पंचायत पंजेई, डांड, कंधवारा, सियुला, ठाकरीमट्टी, करवाल, मंजीर, भजोत्रा, मौड़ा, सिंगाधार, सलूणी, भांदल, बांगल, सिमणी, भुनाड़, विकास खंड तीसा की ग्राम पंचायत बणंतर, आयल, सनवाल, झज्जाकोठी, मंगली, गुईला, जुनांस, खुशनगरी, टेपा, पद्दर, खजुआ, दियोला, भराड़ा, चांजू, देहरा, भावला, जसौरगढ़, सपरोठ, विकास खंड भरमौर की कुगती, चौबिया, खणी, तुन्दाह, पूलन, सियूर, बड़ग्रां, सांह, बजोल, क्वारंसी, ग्रौंडा, न्याग्रां, दुर्गेठी, रूहणूकोठी, सैहली, होली, विकास खंड मैहला की अठलूंईद्व कीड़ी, करियां, भड़ियां, रठियार, जटकरी, रजेरा, कुठेहड़, डुलाड़ा, किलोड़, बलोठ, खुंदेल, पियूहरा, कूंर, टपूण, कुम्हारका व विकास खंड चंबा की ग्राम पंचायत सिल्लाघ्राट, चंबी, रजिंडू, उदयपुर, कुठेड़, मसरूंड, हमल, टिकरी, चकलू, पलूंही, भनौता, सरोल, हरिपुर, औड़ा व चीलबंगला में एक अगस्त को बैठक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed