फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   govt offices are without sanitizer

सरकारी दफ्तरों के कर्मचारी उड़ा रहे कोविड नियमों की धज्जियां

Mon, 05 Apr 2021 10:04 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 10:04 PM IST
विज्ञापन
govt offices are without sanitizer
जिला खाद्य आपूर्ति विभाग के कार्यालय के एंट्री गेट में नहीं सैनिटाइजर का प्रबंध। - फोटो : Chamba
चंबा। जिला मुख्यालय स्थित सरकारी कार्यालयों के कर्मचारी कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बावजूद लापरवाह बने हुए हैं। इन कार्यालयों में काफी संख्या में लोग अपने कार्यों को निपटाने के लिए पहुंच रहे हैं लेकिन दफ्तरों के प्रवेश गेट पर सैनिटाइजर तक ही व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन

कोरोना महामारी से बचाव के लिए कितने विभाग निर्देशों का अनुसरण कर रहे हैं, इसको लेकर संवाददाता ने रियेलिटी चेक किया।
सोमवार को दोपहर 12 बजकर दस मिनट पर जिला कोष कार्यालय में रियेलिटी चेक किया गया। यहां कार्यालय के प्रवेश द्वार पर न ही थर्मल स्क्रीनिंग का प्रावधान था और न ही सैनिटाइजर की व्यवस्था थी। बेरोक-टोक कार्यालय में लोगों की आवाजाही जारी रही। दोपहर 12:20 मिनट पर जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग कार्यालय में संवाददाता पहुंचे। यहां पर भी कोरोना महामारी से बचाव के लिए सुरक्षा के इंतजाम नहीं थे।
विज्ञापन

सैनिटाइजर भी एंट्री गेट में उपलब्ध नहीं था। 12:30 बजे तहसील कार्यालय में अपने प्रमाण पत्रों को लेकर काफी लोग पहुंचे थे लेकिन, गेट पर बिना थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजर के ही लोग प्रवेश करते दिखे। एक तरफ जहां प्रशासन ने कोरोना महामारी की दूसरी लहर को लेकर अलर्ट जारी किया है तो वहीं, मुख्यालय स्थित सरकारी विभाग ही प्रशासन के इन आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। हालांकि, विद्युत बोर्ड और जिला पर्यटन अधिकारी के कार्यालय में व्यवस्था बेहतर पाई गई। यहां बोर्ड और जिला पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने सैनिटाइजर की मुख्य गेट पर व्यवस्था कर रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त डीसी राणा का कहना है कि कोरोना की दूसरी लहर के बीच लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन सरकारी कार्यालयों के एंट्री गेट पर सैनिटाइजर और थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था नहीं है, इन कार्यालयों के विभागाध्यक्षों को निर्देश जारी किए जाएंगे। उन्होंने लोगों से भी कोरोना नियमों का पालन करने और अन्य लोगों को भी इसके बारे में जागरूक करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed