फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Government will get three orphan daughters of the district married

Chamba News: जिले की तीन अनाथ बेटियों की शादी करवाएगी सरकार

Mon, 27 May 2024 11:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 27 May 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Government will get three orphan daughters of the district married
चंबा। जिले की तीन अनाथ बेटियों को सरकार शादी करवाएगी। एक अनाथ बेटे को दूल्हा बनाएगी। मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के तहत विवाह के लिए तीन मामले स्वीकृति के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन

मामले में स्वीकृति अब सरकार की तरफ से दी जाएगी। स्वीकृति मिलने के बाद चारों अनाथ बच्चे वैवाहिक जीवन में कदम रखेंगे। सरकार की ओर से इस योजना को कार्यान्वित करने का मकसद अनाथ बच्चों की हरसंभव सहायता करना है। योजना के तहत विवाह के लिए दो लाख रुपये की राशि दी जाएगी, जिससे उन्हें किसी प्रकार की आर्थिक तंगी न पेश आए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिला चंबा में करीब चार सौ अनाथ बच्चे हैं। योजना के संचालन के दौरान जिला बाल संरक्षण इकाई चंबा की ओर से सर्वे किया गया था। सर्वे के बाद यह आंकड़ा इकाई को मिला। वर्तमान में 387 अनाथ बच्चों को सरकार की ओर से हर माह चार हजार रुपये की राशि दी जा रही है। साथ ही 13 बच्चों को हाल ही में उच्च शिक्षा के लिए स्वीकृति मिली है। सरकार की इस योजना के तहत अनाथ बच्चों को काफी सहायता मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कार्यवाहक जिला बाल संरक्षण इकाई अधिकारी राकेश पंजोरिया ने कहा कि चार मामले स्वीकृति के लिए भेजे गए हैं। स्वीकृति मिलने के बाद आगामी कार्यवाही की जाएगी।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed