फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Government should pay the revised pay scale soon: Diwan

संसोधित वेतनमान का जल्द भुगतान करे सरकार : दीवान

Fri, 09 Feb 2024 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 09 Feb 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
Government should pay the revised pay scale soon: Diwan
चंबा। हिमाचल पथ परिवहन निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 2016 से देय संशोधित वेतनमान का भुगतान अभी तक नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

इसको लेकर कई बार पेंशनर आवाज बुलंद कर चुके हैं, लेकिन, अभी तक उनकी मांग को पूरा नहीं किया गया है। इस कारण सेवानिवृत्त कर्मचारियों में रोष है।
परिवहन निगम सेवानिवृत्त कल्याण मंच के पदाधिकारियों ने सरकार से संशोधित वेतनमान देने की मांग उठाई है। संघ के प्रधान ठाकुर दीवान चंद ने बताया कि पेंशनरों को मेडिकल बिल का भुगतान भी कई वर्षों से नहीं हो रहा है। इसके अलावा 65-70-75 आयु वर्ग के कर्मचारियों को विशेष वेतनवृद्धि 5/10/15 प्रतिशत नहीं मिली है, ओपीएस के तहत आए कर्मचारियों को जल्द पेंशन देने समेत मांगों को लेकर आवाज बुलंद की है। संघ के वरिष्ठ सदस्य सरन दास ने बताया कि बहुत पुराने बस रूट जो 1986 से चले हुए थे,उन्हें बंद कर दिया गया है। इन रूटों से परिवहन निगम के चंबा डिपो को बहुत लाभ होता था। उन्होंने पुराने बंद हो चुके रूट जल्द चलाने की मांग क्षेत्रीय प्रबंधक से की गई। बैठक में सेवानिवृत्त हुए किरपा राम व टेक चंद को दिवान ठाकुर और शक्ति प्रसाद को हिमाचली टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया। बैठक में उपाध्यक्ष भूपिंद्र जसरोटिया ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों से आह्वान किया हर मासिक बैठक में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएं। उन्होंने एक तारीख को पेंशन देने की मांग पूरी करने पर मुख्यमंत्री उपमुख्यमंत्री व निदेशक हिमाचल पथ परिवहन निगम का आभार जताया। देविंद्र सिंह, गंगू राम, विक्रम शर्मा, देश राज, कर्म सिंह, प्रीतम सिंह, आनंद शर्मा, शराफत अली, कर्म चंद, सुख देव, सरवन कुमार, ओम प्रकाश, गोपाल, सुभाष कुमार और किरपा राम आदि उपस्थित रहे।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed